32.6 C
New York
Wednesday, July 9, 2025

Buy now

Home Blog Page 461

यमुना शरद महोत्सव का आगाज…मां यमुना की विधिवत पूजा के साथ हुआ शुरू…

0

एसडीएम विवेक महाजन ने हवन कर की शुरुआत…

Ashoka Times…7अक्तूबर

पांवटा साहिब में हर्ष उल्लास से मनाए जाने वाले यमुना शरद महोत्सव का आगाज आज एसडीएम विवेक महाजन द्वारा मां यमुना की पूजा अनुष्ठान के साथ विधिवत शुरू किया।

शरद महोत्सव के शुभ आरम्भ पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने माँ यमुना की पूजा के बाद माँ यमुना नदी के तट पर जा कर यमुना नदी में पूजा आराधना कर हवन किया।

बता दे कि यमुना शरद महोत्सव आज से शुरू हो गया है और आज की सांस्कृतिक संध्या का शुभ आम्भ डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम करेंगे।

वहीं, दूसरी संध्या के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे व तीसरी और अंतिम सन्ध्या के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी होंगे, खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन के साथ तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, ईओ ठाकुर अजमेर सिंह, मदन शर्मा आदि लोग पूजा के दौरान उपस्थित रहे।

डेरा सच्चा सौदा नामचर्चा का आयोजन 9 अक्तूबर रविवार से…

0

Ashoka Times…7 अक्तूबर 

पांवटा साहिब – डेरा सच्चा सौदा हिमाचल प्रदेश की समस्त साध संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन किया जा रहा है

दीपक बरेजा व जोगिन्द्र पाल इंसा ने बताया कि इस नामचर्चा का आयोजन 9 अक्तूबर रविवार को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मैनकाइंड के सामने वाले मैदान तक किया जा रहा है।

दीपक बरेजा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस विशाल नामचर्चा कार्यक्रम में डेरा अनुयायियों द्वारा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य भी किये जाएंगे।

इस नामचर्चा कार्यक्रम में लगभग दस हज़ार अनुयायियों द्वारा शिरकत की जाएगी ।आप सभी इस नामचर्चा कार्यक्रम में सपरिवार आमन्त्रित है।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक सम्पन्न…

0

भाजपा सरकार के वर्तमान कार्यकाल को स्वर्णिम अध्याय के रूप में देखा जा सकता… सुखराम

Ashoka Times…7 अक्तूबर 

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में  मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक में विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव व कल माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के पाँवटा साहिब प्रवास हेतु आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा में भाजपा सरकार के वर्तमान कार्यकाल को स्वर्णिम अध्याय के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, जन मंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प, हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री रोशनी, शगुन, मुख्यमंत्री कन्यादान, बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री आवास तथा स्वर्ण जयंती आश्रय जैसी अनेक योजनाओं से प्रदेशवासी व्यापक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।बुजूर्गो की पेन्शन की आयु सीमा 80 से 60 वर्ष की गई व पेन्शन में वृद्धि की गई।

उन्होंने कहाँ कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ़्री दी जा रही हैं,जिससे लाखों उपभोक्ताओं का बिल ज़ीरो आ रहा हैं।किसानो को सिंचाई ट्यूबवेल हेतु 30 पेसे/बिजली दी जा रही हैं।

उन्होंने कहाँ क़ि किसानो की फसल घर द्वार पर ख़रीदी जा रही हैं,जिसका भुगतान 24 घंटे में सीधे किसान के खाते में किया जा रहा हैं।किसान सम्मान निधि दी जा रही हैं।

हर घर नल के तहत पाँवटा साहिब विधानसभा में लगभग 52 करोड़ से 99% घरों में नल के माध्यम से जल दिया जा रहा हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो अबकी बार धान की फसल ख़राब हुई हैं उसका उचित मुआवज़ा किसान भाईओं को दिलवाया जाएगा।जिसके लिए प्रशासन को उचित निर्देश दिए गए हैं ।

मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि भाजपा मंडल पाँवटा के कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी के पाँवटा साहिब आगमन को लेकर अति उत्साहित है माननीय मुख्यमंत्री जी ने पाँवटा साहिब में जो भी घोषणाएँ की थी वह सब पूरी हो गई है कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ तारुवाला स्कूल मैदान में 4.00 बजे सांय माननीय मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 10 तारीख को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी सोलन आ रहे है उस कार्यक्रम में सभी आपेक्षित कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

 

इस बैठक में मंडल मंत्री महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी,नरेश खापड़ा ,तोता राम,दिनेश नेगी, सुरेखा चौधरी, रोहित चौधरी,सोमनाथ, मोहन सोहता, संयम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा पार्टी का साथ देने का ऐलान…आश्रय शर्मा

0

Asokatime’s… 7October 

कांग्रेस पार्टी के आश्रय शर्मा ने मेंबरशिप व पार्टी के द्वारा उन्हें दिए गए सभी पदों से इस्तीफा दे भाजपा पार्टी का साथ देने का ऐलान किया  है।

वही, आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ भी की।

शुक्रवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंडी लोकसभा से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मेंबरशिप व पार्टी के द्वारा उन्हें दिए गए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

आश्रय शर्मा ने बताया कि जब 2019 के लोकसभा चुनावों में सभी नेताओं ने अपने हाथ खड़े कर दिए तब उन्होंने राहुल गांधी के कहने पर चुनाव लड़ा। लेकिन उसके बाद कांग्रेस का पावर सेंटर प्रदेश में मात्र एक परिवार को देना हाईकमान का सही फैसला नहीं है।

विधानसभा सीट को लेकर बीजेपी कांग्रेस में जोर आजमाइश…

0

आम आदमी पार्टी भी नजरें गढ़ाए…

Asokatime’s…7 October 

राजधानी शिमला विधानसभा सीट को कब्जाने के लिए बीजेपी-कांग्रेस जोर-आजमाइश करती हुई नजर आ रही है।

वही, कांग्रेस बीजेपी के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी इस सीट पर नजरें गढाए हुए हैं।

शिमला शहरी सीट पर काफी समय तक बीजेपी का कब्जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी यहां से चुनाव जीतता है वह आने वाले समय में मंत्री पद तक जाता है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सुरेश भारद्वाज को जीत हालिस हुई और अब सुरेश भारद्वाज हिमाचल की जयराम सरकार में शहरी विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शिमला शहर सीट पर काफी समय तक बीजेपी का कब्जा रहा है। वर्ष 1967 में शिमला शहर सीट पर जनसंघ के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। वर्ष 1998 में बीजेपी से नरेंद्र बरागटा इस क्षेत्र के विधायक बने थे।

वही, 2003 में कांग्रेस से हरभजन सिंह भज्जी और 2007 में सुरेश भारद्वाज ने जीत हासिल की और तब से लेकर अब तक इस सीट पर उन्हीं का कब्जा है। इससे पहले 1977 में जनता पार्टी से दौलत राम चौहान, 1982 में बीजेपी से दौलत राम चौहान, 1985 में कांग्रेस से हरभजन सिंह, 1990 में बीजेपी (BJP) से सुरेश कश्यप, 1993 में माकपा से राकेश सिंघा, 1998 में बीजेपी से नरेंद्र बरागटा, 2003 में कांग्रेस से हरभजन सिंह, 2007 में बीजेपी से सुरेश कश्यप, 2012 में फिर से बीजेपी के सुरेश कश्यप जीत दर्ज करवाने में सफल रहे। इसके बाद 2017 में भी यहां की जनता ने एक बार फिर बीजेपी के सुरेश कश्यप को ही जीत का सेहरा बांधा था।

48 वर्षीय महिला को एक अज्ञात वाहन ने रौंदा…

0

उपचार के दौरान पीजीआई में मौत..

Asokatime’s… 7 October 

ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बसाल में 48 वर्षीय महिला को एक अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंद दिया।

मृतक महिला के पहचान मीना देवी पत्नी पप्पू निवासी बडसाना मथुरा यूपी के तौर पर हुई है

हादसे में घायल हुई महिला को तुरंत पीजीआई में उपचार के लिए ले जाया गया परंतु उपचार के दौरान महिला के मौत हो गई

बताया जा रहा है मथुरा निवासी मीना देवी परिवारिक सदस्यों के साथ गाड़ी में सवार होकर चिंतपूर्णी माथा टेकने के लिए जा रहे थे वही वीरवार देर शाम बसाल में लक्की कवाडिया के पास गाड़ी रुकी इसी दौरान जमीना पानी ले रही थी तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती के साथ उसके मासड़ द्वारा दुष्कर्म…

0

आरोपी गिरफ्तार…

Asokatime’s…7 October

सुंदरनगर पुलिस थाना के तहत एक युवती के साथ उसके मासड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जोगिंद्रनगर उपमंडल के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अपनी माता के साथ सुंदरनगर के भोजपुर में किराए के मकान में रहती है। बीते रोज उसके मासड़ ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिस कारण वह गर्भवती हो गई। वहीं युवती को यह बात किसी से भी न कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ऊर्जा मंत्री 07 अक्तूबर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर*

0

Asokatime’s….  06 अक्तूबर

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी 07 अक्तूबर को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे और इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 07 अक्तूबर को प्रातः 09.00 बजे अनाज मण्डी पांवटा साहिब में एफ0सी0आई द्वारा धान खरीद का शुभारम्भ करेंगे तथा प्रातः 09.30 बजे कृषि उपज मण्डी समिति पांवटा साहिब के विस्तारीकरण एवं उन्नयन का शुभारम्भ करेंगे| इसके पश्चात् 11.00 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में अण्डर 14 छात्र टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और दोपहर 12.30 बजे राजकीय महाविद्यालय भरली मे फेयरवेल पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होगे। ऊर्जा मंत्री दोपहर 03.00 बजे ग्राम पंचायत साहल वाला कुप्ती दंगल में मुख्य अतिथि शामिल होंगे और सॉंय 05.00 बजे ग्राम पंचायत भुंगरनी में पंचायत घर का शिलान्यास करेंगे ।

 

सेवानिवृत्त 75 वर्षीय कैप्टन की ट्रक चपेट में आने से हुई मौत…

0

मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Asokatime’s… 6October 

बिलासपुर पुलिस थाना सदर के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-मटौर पर कंदरौर के पुल  समीप 75 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है।   

मृतक की पहचान  सेवानिवृत्त कैप्टन कांशीराम निवासी दली ग्राम पंचायत कुड्डी के रूप में हुई है।

व्यक्ति विजयादशमी के बाद वीरवार को भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की शोभायात्रा के दौरान माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय पैर की ठोकर लगने से वह सड़क पर गिर गए व ट्रक (HP 67A 1691)  की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने की है।

पांवटा गर्ल्स स्कूल के बाहर बिखरा पड़ा है बच्चों का खाना…सड़क में फैली गंदगी का अंबार…

0

सैकड़ों लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के गर्ल्स स्कूल के बाहर सड़क पर चारों और खाना ही खाना बिखरा पड़ा हुआ है दरअसल यहां पर स्टेट टुर्नामेंट लगे हुए हैं जहां पर बच्चों के लिए खाना तैयार किया जाता है बचा हुआ सड़कों पर फैंका जा रहा है।

सड़कों पर फैली गंदगी के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को अपना मुंह बंद करके आवाजाही करनी पड़ रही है लोगों की माने तो गंदगी इतनी बढ़ गई है कि आसपास के इलाकों के लोग बीमार भी हो रहे हैं।

भरली-टौंरू को विकसित किया जाएगा रोप-वे और पैराग्लाइडिंग के रूप में…राजनीतिक लोगों के भरोसे ना रहें…

गर्ल्स स्कूल के समीप दुकानदारों ने बताया कि अंडर 14 टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है स्कूल प्रशासन द्वारा नियमों को ठेंगा दिखाते हुए यहां पर चावल दाल हलवा पूरी इत्यादि सड़कों पर फेंक दी है जिसके चलते आवाजाही करते समय पूरा वीआईपी रोड मैं दाल चावल बिखरे हुए नजर आ रहे हैं लोगों को यहां पर आवाजाही करना जी का जंजाल बन गया है कई बार शिकायतों के बावजूद भी स्कूल प्रशासन कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है जिसके चलते गर्ल्स स्कूल प्रशासन सरकारी राशन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

12 से 14 अक्टूबर के बीच विधानसभा चुनाव का ऐलान… 

मौके पर मिले राहगीरों ने मीडिया के कैमरे ऑन होते ही बताया कि नगर परिषद पांवटा और सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की अनदेखी की वजह से रोजाना हजारों लोगों को यहां पर परेशानियां झेलनी पड़ रही है लोग मुंह बंद करके यहां पर आवाजाही कर रहे हैं अधिक मक्खी मच्छर पैदा होने से बीमारियां फैल रही है इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हजारों लोगों को बीमारी से परेशानियां झेलनी पड़ेगी।

यमुना घाट पर फैली गंदगी को किया साफ…पवित्र यमुना नदी लाखों लोगों की जीवन रेखा…कुनाल 

उन्होंने पांवटा एसडीएम व डीसी सिरमौर से आग्रह किया है कि स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही की जाए ताकि जो विद्यालय प्रशासन की अनदेखी हो रही है उस वजह से लोगों की जान बच सके और हजारों लोग बीमारी से भी बच सके।

1470 करोड़ की राशि खर्च कर किया एम्स का निर्माण… 

इस बारे में पांवटा नगर परिषद से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।।

स्कूल प्रधानाचार्य इस बारे में जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी यदि ऐसा हो रहा है तो सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा

प्रधानमंत्री की रैली में महिलाओं की भीड़ दिखाने के लिए अधिकारी बना रहे दबाव…