30.5 C
New York
Sunday, July 6, 2025

Buy now

धनतेरस का सही समय जानिए…आपके खरीदारी पर पड़ता है असर…

घर में किन बर्तनों का करें खाने पीने के लिए इस्तेमाल…पढ़िए रोचक जानकारी…

Ashoka Times…

जैसा कि हम लोग जानते हैं कि आज धनतेरस का दिन है उच्च योग के अनुसार आज शाम 6:00 बजे से धनतेरस शुरू हो जाएगी और कल शाम 6:00 बजे तक धनतेरस का दिन बना रहेगा।

योग के अनुसार आज शाम धनवंतरी और यमदीप के लिए एक-एक योग बन रहा है आपको बता दें कि दिन में त्रिपुष्कर योग बन रहा है जो आपकी समृद्धि को 3 गुना फल बढ़ा देता है। हालांकि खरीदारी के लिए योग दोपहर से लेकर देर रात तक बना हुआ है।

वही निवेश के लिए 23 अक्टूबर सबसे बेहतरीन योग लेकर आ रहा है आप किसी भी तरह का निवेश 23 अक्टूबर को पूरा दिन कर सकते हैं।

बर्तनों का महत्व….

विशेष तौर पर धनतेरस पर हम सोना, चांदी, और अन्य कई तरह के बर्तन भी खरीदते हैं विशेष तौर पर कांसा, पीतल, और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल घरों में करना चाहिए इसके लिए आप धनतेरस पर इस तरह के बर्तन खरीद कर अपने घर को और अधिक समृद्धिशाली और स्वस्थ बना सकते हैं। वही इस दौरान कोशिश की जानी चाहिए कि एलुमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल घरों में कम से कम किया जाए। इससे बेहतर विकल्प है स्टील जिसके काफी कम साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं।

मान्यताओं में नहीं है अंधविश्वास…

हमारे देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में कुछ ना कुछ विज्ञान जरूर छिपा रहता है दरअसल जिन बर्तनों में हम हर रोज खाना खाते हैं या पानी पीते हैं उन बर्तनों का कुछ अंश हमारे शरीर में अवश्य पहुंचता है ऐसे में हर तरह के मेटल का हमारे शरीर पर अलग असर देखने को मिलता है लाखों साल की प्रक्रिया के दौरान यह पाया गया कि कांसा तांबा पीतल इन सभी से हमारी बॉडी को कुछ ऐसे तत्व मिलते हैं जो हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि धनतेरस जैसे दिल इस तरह के बर्तनों का घरों में लाना एक मान्यता रही है।

मैं वचन देता हूं अगले पांच वर्ष बिना रुके बिना थके आपकी सेवा करता रहुंगा….बिंदल 

विनय कुमार श्री रेणुका जी विधानसभा के लिए SDM के समक्ष नामांकन किया दाख़िल… 

पांवटा से कांग्रेस प्रत्याशी टिकट फाइनल नहीं होने से कार्यकर्ता असमंजस में… 

कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल… 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles