24.2 C
New York
Thursday, July 10, 2025

Buy now

Home Blog Page 459

अनुराग ठाकुर बोले कांग्रेस को अपना कुनबा संभालना चाहिए उनकी फूट जगजाहिर…

0

कांग्रेस के चार में से दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल…

Ashoka Times…

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को अपना बचा कुचा कुनबा संभालना चाहिए सब जानते हैं कांग्रेस के भीतर कितने अधिक फूट है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस की फूट जगजाहिर है। प्रदेश में कांग्रेस बिखरी पड़ी है।

भव्य प्रोग्राम के दौरान ऊर्जा मंत्री और विधायक राजीव बिंदल

पांवटा पहुंचे 30,000 से अधिक डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई…. 

ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी को इस बात से कोई फिक्र नहीं है कि आचार संहिता कब लगेगी उन्होंने कहा उनकी तरफ से चाहे कल आचार संहिता लग जाए पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

तंज कसते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस के चार में से दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस को अपना कुनबा संभालना चाहिए।

वहीं उन्होंने कहा कि आचार संहिता के बाद टिकटों का आवंटन किया जाएगा हिमाचल प्रदेश से सर्वे के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा टिकटें आवंटित की जाएंगी।

वहीं दूसरी और पत्रकार से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि भाजपा कांग्रेस के टिकट आवंटन का इंतजार कर रही है ऐसा भी नहीं है की कांग्रेस के बागी नेताओं को टिकट के लिए तवज्जो दी जानी है इसलिए कांग्रेस की टिकटों के बाद भाजपा टिकट तय करें उन्होंने इन सभी बातों को खारिज किया।

पांवटा साहिब में दिनदहाड़े चोरी करते युवक को दबोचा… 

बता दें कि भाजपा टिकट आवंटन में भी इस बार बड़ा फेरबदल होने वाला है जिसके कारण कई नेता बागी हो सकते हैं यही कारण है कि कांग्रेस की टिकटों के बाद आवंटन किया जाएगा ताकि बागी विधायकों को कांग्रेस में जगह ना मिल पाए।

बिना किसी गुनाह के 20 दिन रहा जेल के भीतर…पुलिस को देना होगा जवाब…रंकज 

पांवटा पहुंचे 30,000 से अधिक डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई….

0

प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में उपस्थित रहे ऊर्जा मंत्री और विधायक नाहन राजीव बिंदल…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के किशनपुरा मैदान में डेरा सच्चा सौदा के 30,000 से अधिक अनुयाई प्रोग्राम में पहुंचे इस दौरान प्रोग्राम में ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम, विधायक नाहन राजीव बिंदल सहित हरियाणा के विधानसभा डिप्टी स्पीकर भी मौजूद रहे।

32 गरीब परिवारों को कंबल और 23 जरूरतमंदों को दिया एक-एक महीने का राशन

इस मौके पर 28 वें भलाई के काम के दौरान गरीब परिवारों को 1 महीने का राशन मुफ्त दिया गया इसके अलावा 29वें काम में बेहद कमजोर तबके के लोगों को गरम कंबल और कपड़े भी दिए गए।

WATCH video

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि वह 2003 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं वह खुद उनके अनुयाई रहे हैं जब उन्हें इस प्रोग्राम को लेकर फोन आया तो उन्होंने कहा आप प्रोग्राम कीजिए कोई समस्या होगी तो हमें बताइएगा और ईश्वर की कृपा से आज इतनी बड़ी तादाद में इस प्रोग्राम के माध्यम से लोगों से मिलने का मौका मिला।

वही इस दौरान डॉ राजीव बिंदल विधायक नाहन ने कहा कि उन्हें एक बार सिरसा जाकर गुरु जी से मिलने का मौका मिला उनके द्वारा किए जा रहे भलाई के काम वर्ल्ड रिकॉर्ड तक में शामिल हुए हैं उन्होंने कहां की डेरा सच्चा सौदा के नाम कई विश्व रिकॉर्ड हैं जिनमें से एक है 68 लाख के करीब पौधे 1 दिन में रोपने का सिर्फ पौधे ही रोकने की बात नहीं है बल्कि उन पौधों को वृक्ष बनाने तक जिम्मेदारी उठाने का यह ख्याति डेरा सच्चा सौदा को प्राप्त है।

सड़क किनारे खड़े वरिष्ठ नेताओं के लिए रुके मुख्यमंत्री…किया अभिवादन स्वीकार… 

पांवटा साहिब, 9 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की धरती रविवार को एक बार फिर राम-नाम की खुशबू से महकी उठी। अवसर था गांव बैन कुआन समीप मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल कंपनी, पांवटा साहिब में डेरा सच्चा सौदा के हिमाचल प्रदेश की साध-संगत की ओर से आयोजित विशाल नामचर्चा का। नामचर्चा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बारिश के बावजूद भारी तादाद में साध-संगत ने भाग लिया। प्रदेश स्तरीय इस नामचर्चा कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की साध संगत द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए 142 मानवता भलाई कार्यो को गति दी गई।

पांवटा साहिब में दिनदहाड़े चोरी करते युवक को दबोचा… 

नामचर्चा में विशेष रूप से प्रदेश से ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम, नाहन से विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चौधरी रणबीर सिंह गंगवा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व समाज सेवी रोशन लाल ने शिरकत की
नामचर्चा के दौरान पंडाल को सुंदर तरीके से रंग बिरंगे झंड़ों व स्वागती द्वारों से सजाया हुआ था। इसके अलावा सत्संग पंडाल में स्टेज को भी बड़े ही मनमोहक तरीके से सजाया गया था। पंडाल में बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर पूज्य गुरुजी का रिकार्डिड सत्संग सुनाया गया। जिसे साध संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव व ध्यान लगाकर सुना। इससे पूर्व कविराज भाइयों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु व राम नाम की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने पूज्य गुरुजी के द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। समापन के पश्चात डेरा के सेवादारों ने कुछ ही मिनटों में आई हुई साध संगत को लंगर भोजन करवाया। नामचर्चा के दौरान आईटी विंग के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा के आफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्थानीय साध संगत नामचर्चा में अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र सिरमोरी नाटी पर नाचते गाते हुए खुशी मनाते हुए नामचर्चा में पहुंची।
नामचर्चा पंडाल में लगाई गई स्क्रीनों पर पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के रिकार्डिड वचन सुनाए गए। पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि सतगुरु, अल्लाह, वाहेगुरु, राम को सच्ची आत्मा से यानि दृढ़ यकीन से कोई उसे याद करता है, तो वो रहमो-कर्म का मालिक इन्सान के सारे दु:ख हर लेता है। गम, चिंता, परेशानियों से मोक्ष-मुक्ति दिला देता है। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि भगवान यह नहीं देखता कि आप अमीर हैं या गरीब हैं या आपकी कौन सी जात है। वह सिर्फ यही देखता है कि आपके दिलो-दिमाग में परमपिता परमात्मा के लिए कैसी तड़प, लगन, श्रद्धा है। जिसके अंदर जैसी श्रद्धा होती है, वैसे ही उसको दर्श-दीदार हुआ करते हैं। पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि मनुष्य जन्म अनमोल है और जीवात्मा को यह शरीर 84 लाख जूनियों के बाद सबसे अंत में प्राप्त होता है। मनुष्य शरीर ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिसमें आत्मा आवागमन से आजादी प्राप्त कर सकती है। जिस इन्सान को परमात्मा का पाक-पवित्र नाम मिल जाता है वह भाग्यशाली है एवं बाद में आगे जो इसका सुमिरन करता है वह अति भाग्यशाली बन जाता है।

प्रदेशस्तरीय विशाल नामचर्चा कार्यक्रम में पहुंची साध-संगत की सुविधा के लिए प्रबंधन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए। लेकिन साध संगत के प्रेम के आगे सारे प्रबन्ध छोटे पड़ गए। डेरा सच्चा सौदा की मयार्दानुसार नामचर्चा पंडाल में महिला एंव पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। पूरे पंडाल को छायावान (टैंट) लगाकर कवर्ड किया गया। ताकि साध-संगत को बैठने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।

मुख्य बाजार सड़क पर फैला हुआ हलवा…

पांवटा गर्ल्स स्कूल के बाहर बिखरा पड़ा है बच्चों का खाना…सड़क में फैली गंदगी का अंबार…
———————————
पांवटा साहिब में आयोजित नामचर्चा के दौरान साध-संगत में गुरु भक्ति का अनूठा व अद्भूत संगम देखने को मिला और उमड़ी साध संगत के आगे प्रबंधन द्वारा किए गए सारे इंतजाम कम पड़ गए। नामचर्चा शुरू होने से एक घण्टा पहले ही 10 बजे तक पूरा पंडाल साध संगत से खचाखच भर गया। बाद में साध संगत ने पंडाल से बाहर खड़े होकर नामचर्चा को श्रवण किया। नामचर्चा की समाप्ति तक साध संगत का आना अनवरत जारी रहा।

भव्य प्रोग्राम के दौरान ऊर्जा मंत्री और विधायक राजीव बिंदल

ऊर्जा मंत्री के आमंत्रण पर यमुना शरद महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…. 
————————————–
नामचर्चा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई साध-संगत के वाहनों की पार्किंग के लिए पंडाल के आस-पास अलग-अलग ट्रैफिक ग्राउंड बनाए गए। साध-संगत ट्रैफिक ग्राउंड में ही अपने-अपने वाहन रोककर नामचर्चा पंडाल में पहुंची। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

बिना किसी गुनाह के 20 दिन रहा जेल के भीतर…पुलिस को देना होगा जवाब…रंकज 

गिरीपार क्षेत्र की जनता ने दिलाया विश्वास…किरनेश जंग का जोरदार स्वागत 

पांवटा साहिब में दिनदहाड़े चोरी करते युवक को दबोचा…

0

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस…ग्रामीण हुए आरोपी को छोड़ने पर मजबूर…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में युवक को चोरी करते हुए लोगों ने धर दबोचा इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को फोन किए लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 में एक युवक सड़क किनारे खड़े वाहनों से लोहे का सामान चोरी कर रहा था इस दौरान उस पर एक व्यक्ति की नजर पड़ गई जिसके बाद इस चोर को लोगों ने रस्सी से बांध कर मौके पर बैठा दिया इसके बाद पुलिस को फोन किया गया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा सुविधाओं में व्यस्त पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने में अस्मर्थता दिखाई। जिसके बाद हाथ आए एक चोरी के आरोपी को मजबूरन ग्रामीणों को छोड़ना पड़ा।

पवित्र यमुना नदी पर आरती करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

ऊर्जा मंत्री के आमंत्रण पर यमुना शरद महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…. 

 

 

बिना किसी गुनाह के 20 दिन रहा जेल के भीतर…पुलिस को देना होगा जवाब…रंकज 

 

गिरीपार क्षेत्र की जनता ने दिलाया विश्वास…किरनेश जंग का जोरदार स्वागत 

सड़क किनारे खड़े वरिष्ठ नेताओं के लिए रुके मुख्यमंत्री…किया अभिवादन स्वीकार…

0

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने गाड़ी रोक कर वरिष्ठ नेताओं के स्वागत को स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यमुना शरद महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे जहां पर मनीष तोमर, रोशन लाल शास्त्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा स्वागत के लिए पहुंचे इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

पांवटा साहिब के बद्रीपुर में मदन मोहन शर्मा मनीष तोमर रोशन लाल शास्त्री ने कहां की पांवटा साहिब में पार्टी की विचारधारा को बिल्कुल कमजोर किया जा चुका है जिसके कारण कार्यकर्ताओं में विरोध बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा के उच्च नेतृत्व को इस से अवगत करवाया जा चुका है परिणाम स्वरूप इस बार पांवटा विधानसभा क्षेत्र में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के आमंत्रण पर यमूना शरद महोत्सव में शिरकत की।

ऊर्जा मंत्री के आमंत्रण पर यमुना शरद महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…. 

 

बिना किसी गुनाह के 20 दिन रहा जेल के भीतर…पुलिस को देना होगा जवाब…रंकज 

गिरीपार क्षेत्र की जनता ने दिलाया विश्वास…किरनेश जंग का जोरदार स्वागत 

रोनहाट जल शक्ति कार्यालय हुआ अधिकारी मुक्त…सरकार जी ये क्या हो रहा है…

0

6 पंचायत प्रधानों ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी…

Ashoka Times…

जिला सिरमौर के रोनहाट में जल शक्ति विभाग के उपमंडल को अधिकारी मुक्त किए जाने के बाद लोगों में भारी रोष है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जेई का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री के आमंत्रण पर यमुना शरद महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…. 

जिला सिरमौर के रोनहाट में जल शक्ति विभाग के उपमंडल स्तर पर पहले एसडीओ का तबादला कर दिया गया और अब जेई की भी ट्रांसफर कर दिया गया है कार्यालय में अब कोई भी अधिकारी नहीं है जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा आ गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान सत्या देवी, पंचायत प्रधान मदन राणा पंचायत प्रधान शांता देवी वह अन्य तीन पंचायतों के प्रधानों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से एक जेई द्वारा सुधार कर पानी की व्यवस्था को ठीक किया था लेकिन उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है जिसके कारण अब यहां पर पानी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी।

गिरीपार क्षेत्र की जनता ने दिलाया विश्वास…किरनेश जंग का जोरदार स्वागत 

पंचायत प्रधानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जेई का ट्रांसफर रद्द नहीं किया जाता है लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे।

हिमाचल पुलिस बैंड परफॉर्मेंस ने जीता पांडाल में बैठे लोगों का मन…DC सिरमौर रहे मुख्य अतिथि 

पूर्व विधायक का स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत.. 

सिरमौर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सुदृढीकरण पर व्यय होंगे 82 करोड़ रुपए… सुखराम

ऊर्जा मंत्री के आमंत्रण पर यमुना शरद महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर….

0

मुख्यमंत्री ने किया 6.35 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास…

Ashoka Times…

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांवटा साहिब पहुंचे जहां पर उन्होंने यमुना शरद महोत्सव की दूसरी संख्या में भाग लिया और विधिवत महोत्सव को शुरू करवाया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यमुना घाट पर आरती में भाग लिया, पूजा अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान यमुना घाट को 10,000 दीप जलाकर जगमग किया गया।

लोगों के बीच लोक नृत्य पर थिरकते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले, तीज त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले हमारे भीतर संस्कृति के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना पैदा करते हैं। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है तथा भगवान श्री कृष्ण और देवी यमुना का अटूट संबंध है। मेले में लोगों को सुख-दुख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है।

ऐसा ही अवसर राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव प्रदान करता है जहां प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उतराखण्ड और उत्तर प्रदेश के लोग व्यापारिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास को गति मिली है। कोरोना महामारी के दौरान स्थितियां अनुकूल नहीं थी, इसके बावजूद भी वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास की गति को तीव्र करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला की 153 पंचायतों के लोगों की मांग को पूरा करते हुए हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिया गया है।

यमुना शरद महोत्सव के दौरान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर स्थापित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 6.35 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इनमें 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित यमुना वन विहार के नजदीक यमुना घाट, 4.20 करोड़ रुपये से नगर परिषद क्षेत्र पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-5 से 7 के बीच नाले के सौंदर्यकरण, 1.30 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद पांवटा साहिब के सभी 13 वार्ड में निर्मित होने वाले पार्को का शिलान्यास, 20 लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में बनने वाले उद्योग विहार का शिलान्यास, 20 लाख रुपये से बनने वाले वन विहार गोंदपुर का शिलान्यास और 15 लाख रुपये से वार्ड-7 में बास्केटबॉल कोट के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।

पवित्र यमुना नदी पर आरती करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनका सपना है जिसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को राजस्व संबंधी सुविधाएं घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए पांवटा साहिब में राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप-तहसीलें तथा 11 नए पटवार वृत्त के अतिरिक्त राजपुरा और भाटावाली में दो नए कानूनगो वृत क्रियाशील किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, किसानों के खेतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से दी जा रही है। प्रदेश के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति की ओर से शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पंजाबी कलाकार शिवजोत के नाम नहीं दूसरी संध्या

वही इस दौरान शिवजोत के पंजाबी गानों पर भी लोग थिरके उन्होंने पंजाबी गानों की झड़ी लगाकर लोगों को नाचने पर बाध्य कर दिया 

इस अवसर पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष सीमा कन्याल, भाजपा मण्डल पांवटा साहिब के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर, युवा मोर्चा के पावन चौधरी, कुलदीप राणा, पावटा पार्षद रविंदर सिंह कथूरिया, राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ओ.पी. कटारिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बिना किसी गुनाह के 20 दिन रहा जेल के भीतर…पुलिस को देना होगा जवाब…रंकज

0

60 कॉलेज गर्ल्स का नहाते वक्त बना था वीडियो…

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले रंकज वर्मा ने कहा कि बिना किसी गुनाह के 20 दिनों तक जेल में रहना उनकी जिंदगी का सबसे कड़वा समय है मामला 60 कॉलेज गर्ल्स का नहाते वक्त वीडियो बनाने का था।

रंकज वर्मा जो कि हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र के रहने वाले हैं उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में फंसाया गया है उनकी फोटो का मिस यूज किया गया है कॉलेज लड़कियों की वीडियो बनाने वाली लड़की ने पहले ही दिन उन्हें पहचानने से मना कर दिया गया था सिर्फ इतना ही नहीं हमारा किसी तरह का कोई लिंक भी सामने नहीं आया था बावजूद इसके पुलिस ने मेरी एक नहीं सुनी और मुझे आरोपी बना कर कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया जिसके कारण में 20 दिनों तक उस गुनाह की सजा काटने को मजबूर हुआ जो मैंने नहीं किया था।

राजस्थान में कोई भी इन्वेस्ट कर सकता है चाहे वह अदानी हो अंबानी हो या अमित शाह के बेटे जय… गहलोत  

बता दें कि रंगत वर्मा हिमाचल प्रदेश शिमला के रहने वाले हैं उनके अनुसार उनकी फोटो का मिस यूज किया गया था ना तो उनका सम्बन्ध मुख्य आरोपी जो कि एक फौजी है उससे है और ना ही वीडियो बनाने वाली लड़की के साथ।

रंकज शर्मा हिमाचल प्रदेश शिमला के रहने वाले हैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा अपने ही कॉलेज के 60 लड़कियों की नहाते वक्त वीडियो बनाई गयी थी यह मामला काफी सुर्खियों में रहा, पहले ही रोज रंकज वर्मा की तस्वीर बुरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद रंकज को ही इस पूरे मामले में दोषी मान लिया गया था पुलिस और मीडिया द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

प्रदेश सरकार ने मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुचाने का सपना किया साकार- सुख राम चैधरी 

वही अब रंग का जिन्हें पुलिस से जवाब मांगा है कि उनकी पूरी जिंदगी को उथलपुथल कर देने वाले इस मामले पर जवाब दे।

4.145 किलोग्राम चरस खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… 

हिमाचल पुलिस बैंड परफॉर्मेंस ने जीता पांडाल में बैठे लोगों का मन…DC सिरमौर रहे मुख्य अतिथि 

राजस्थान में कोई भी इन्वेस्ट कर सकता है चाहे वह अदानी हो अंबानी हो या अमित शाह के बेटे जय… गहलोत Ashoka

0

AshokaTimes…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई भी इन्वेस्ट कर सकता है चाहे वह अमित शाह के बेटे जैसा हो अदानी ग्रुप हो या फिर अंबानी।

इन्वेस्ट राजस्थान समिट में उद्योगपति गौतम अदाणी की तारीफ करने के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस की आलोचना कर रही है। इसका जवाब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई प्राइवेट प्रोग्राम नहीं था। क्या वहां (समिट में) मौजूद 3,000 प्रतिनिधि कांग्रेस के थे?

गहलोत ने कहा कि चाहे गौतम अदाणी हो, मुकेश अम्बानी हो और अमित शाह के बेटे जय शाह हो, कोई भी आए और निवेश करें। हम सबका स्वागत करेंगे। हम रोजगार चाहते हैं, हम निवेश चाहते हैं। हमें कोई समस्या नहीं है।

अशोक गहलोत की यह बात खुले विचारों को न्योता देती है अगर विकास गति को बढ़ाना है फिर भेदभाव को छोड़ कर काम करना होगा हालांकि कांग्रेस में इस बात को लेकर अंदरूनी घमासान चल रहा है।

हिमाचल पुलिस बैंड परफॉर्मेंस ने जीता पांडाल में बैठे लोगों का मन…DC सिरमौर रहे मुख्य अतिथि 

गिरीपार क्षेत्र की जनता ने दिलाया विश्वास…किरनेश जंग का जोरदार स्वागत 

प्रदेश सरकार ने मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुचाने का सपना किया साकार- सुख राम चैधरी

प्रदेश सरकार ने मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुचाने का सपना किया साकार- सुख राम चैधरी

0

ऊर्जा मंत्री ने 8 करोड़ 30 लाख रूपये से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास…

Ashoka Times…8 अक्तूबर

बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने आज पांवटा साहिब में 8 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से संतोषगढ़ से बाता नदी के साथ ग्राम पंचायत फतेहपुर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।

उसके उपरान्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखाएं बनती है। जय राम सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के साथ-साथ जिला सिरमौर के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास हुआ है जिसके लिए वो क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करतें है।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली, पानी,सड़क, स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रदेश के हर वर्ग, हर व्यक्ति तक पंहुचाने के संकल्प को साकार किया है।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नाबार्ड द्वारा गाटापत्थर से झिंयूर बस्ती तक 2 करोड़ 61 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है।

अमरगढ़ से जोहड़ों, क्यारदा-जगतपुर-माजरा सडक निर्माण के लिए 5 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिस पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बद्रीपुर से जामनीवाला गुलाबगढ, परदुनी रोड के जीर्णोद्धार के लिए 32 करोड़ 65 लाख तथा कीरतपुर से टोका पुल के लिए 10 करोड़ व बल्लू वाला से कुंडियो पुल के लिए 19 करोड़ 50 लाख की राशि नाबार्ड के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु भेजी गई है जोकि शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी।

उन्होने कहा कि पांवटा साहिब में बहराल से कोलर तक के वन क्षेत्र को वाईड लाईफ सेंचुरी एरिया में बदलने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा 35 लाख रूपये  की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस सेन्चुरी एरिया में विभिन्न नस्लों के वन्य प्राणियों को आश्रय दिया जाएगा तथा इस एरिया में लगभग 15 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। पशु पक्षी प्रेमियों व पर्यटकों के लिए अलग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा जिस के माध्यम से पर्यटक सेन्चुरी एरिये का आनन्द ले सकेंगे। यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा इससे प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आय में भी बढौतरी होगी।

ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख रूपये से निर्मित पेय जल योजना का लोकार्पण कर लोगों को पेय जल सुविधा प्रदान की उन्होने अमरगढ़ में 35 लाख रूपये से एक अन्य पेयजल योजना का संवर्धन कर योजना को आरम्भ करते हुए कहा कि इन पेयजल योजनाओं के संचालित होंने से पुरूवाला व अमरगढ़ आदि क्षेत्र के लोगों को भरपूर मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध होगा।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेकों महत्वकांक्षी योजनाएं चला रखी हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगाया जा रहा है तथा दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल शून्य बिल पर उपलब्ध किया जा रहा है।

सुख राम चौधरी ने पुरुवाला में पशु औषधालय का उन्नयनकर पशु चिकित्सालय के रूप में लोगों को समर्पित किया इस दौरान उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कृषि व्यवसाय के साथ-साथ पशुपालन भी भारी मात्रा में किया जाता है, पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुवाला में पशु चिकित्सालय खोला गया है । इस चिकित्सालय में अब डॉक्टर सहित 4 कर्मचारी अपनी सेवाएं देगें।  उन्होने बताया कि इससे पूर्व यहां के पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज के लिए माजरा या पांवटा साहिब जाना पड़ता था जबकि इस चिकित्सालय के खुलने से अब घर द्वार पर ही सुविधा उपलब्ध होगी।

ऊर्जा मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरूवाला-प्प् को स्तरोन्नत कर इसे राजकीय माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि इस कार्यकाल में राजकीय वरीष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला में कोमर्स और सांईस की कक्षाओं को आरम्भ कर दिया गया है तथा सांईस लैब भी आरम्भ की गई है।

उन्होने सम्पर्क मार्ग पुरूवाला कांशीपुर में जल निकासी एवं मार्ग के सुधारीकरण का शिलान्यास करने के उपरान्त बताया कि इस कार्य पर लगभग एक करोड़ रूपये व्यय किए जाएगें । उनके द्वारा आज 35 लाख रूपये से होने वाले पहले चरण के कार्य की आधार शिला रखी गई है।

उन्होने कहा कि अमरगढ़ में लगभग 45 लाख की राशी से विद्युत सब डिविजन का निर्माण किया जाएगा जिसका कार्य भी शीध्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है।प्रदेश में 24 लाख विद्युत उपभोक्ताओं में से 14 लाख 62 हजार 130 से भी अधिक लोगों का बिल गत माह शुन्य रहा है। जय राम सरकार द्वारा किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर अब केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत प्रदान की जा रही है।

उन्होने बताया कि गिरी नगर से बद्रीपुर की 33 के0वी0 विद्युत लाईन जो अमरगढ, पुरूवाला, क्यारदा, पातलियों, भाटावाली आदि क्षेत्र के लोगों के घरों की छत से होकर गुजर रही है उसे 3 करोड़ 80 लाख रूपये की राशी से परिवर्तित किया जाएगा जिसका टैन्डर लगा दिया गया है।

इस अवसर पर  पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चैधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चैधरी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चैधरी, प्रधान सुषमा, पूर्व प्रधान कलम सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग विशाल जसवाल, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चैधरी,  सहायक निदेशक विशाल जसवाल, एसवीओ डॉ ललित अजवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

गिरीपार क्षेत्र की जनता ने दिलाया विश्वास…किरनेश जंग का जोरदार स्वागत

0

चहेतों और चुनिंदा लोगों का कार्य करने में व्यस्त हैं मंत्री…किरनेश

Ashoka Times..

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की टीम शनिवार को आझंभोज पहुंची जहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।

भरली में हुए इस आयोजन को लेकर उनके साथ मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वही अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि स्वागत के लिए आंझभोज की सर्वोच्च जनता धन्यवाद उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार गरीबों का खून चूसने में लगी हुई है ऊर्जा मंत्री कच्चे-पक्के पुराने पार्कों और अन्य इमारतों का उद्घाटन करने में व्यस्त हैं

आम आदमी की आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है केवल और केवल वह चहेतों और चुनिंदा लोगों का कार्य करने में अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

आज महंगाई और बेरोजगारी बीजेपी पार्टी को ले डूबेगी। आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है जो सबको सभी धर्मों जातियों दलित मजदूर सबको साथ लेकर चलती है। वही आझंभोज की जनता ने विश्वास दिलाया कि हम सब लोग कांग्रेस पार्टी के लोग हैं और कांग्रेस पार्टी के ही साथ रहेंगे हम बहकने वाले लोग नहीं हैं हमारे नेता किरनेश जंग हैं। और हम तन मन धन से कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और साथ रहेंगे।

उनके साथ इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अरिकेश जंग,भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, आज भोज जोन अध्यक्ष हिरदया राम, पूर्व प्रधान निशीकांत मेहता, पूर्व चेयरमैन संत राम,जग्गी लाला,सुमेर चंद,जयप्रकाश ,दिनेश कुमार,नयन सिंह,छोटू,सुमेंदर,मोनू,नीटू,राम सिंह,सुमेर चंद एवम भारी संख्या में लोग लोग मौजूद रहे