Ashoka Times…11 julay 2025
हिमाचल प्रदेश में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक पिता पर अपनी 12 वर्षीय पुत्री पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने पिता को अरेस्ट कर लिया है।
देवभूमि हिमाचल में पुलिस थाना रामपुर में पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज….
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिता पर 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। नाबालिग की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिता ने 8 जुलाई को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां रामपुर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रामपुर थाने पहुंचाया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 06 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।