24.8 C
New York
Wednesday, August 13, 2025

Buy now

स्क्रब टायफस से एक और व्यक्ति की मौत…आंकड़ा पहुंचा 8 तक

Ashoka time’s..9 September 23 

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।स्क्रब टायफस जानलेवा होता जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश में बीते रोज स्क्रब टायफस के चलते एक और मौत हुई है जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।

जिला शिमला के कोटगढ़ निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में उपचार चल रहा था। यहां व्यक्ति ने बीते रोज उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में अब तक स्क्रब टायफस से जान गवाने वालों का आंकड़ा 8 तक पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक दो पुरुष, एक बच्ची और पांच महिलाओं की स्क्रब टायफस के चलते मौत हो चुकी है।

IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि स्क्रब टायफस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ-साथ आईजीएमसी में पीलिया के केस भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लापरवाही ना बरते।

पांवटा साहिब में व्यक्ति पर जानलेवा हमला…पुलिस ने किया मामला दर्ज

प्रदेश सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपये राहत एवं पुनर्वास के लिए वितरित-रोहित ठाकुर

हिमाचल का वर्तमान खूबसूरत स्वरूप डा.परमार की बदौलत प्राप्त हुआ -रोहित ठाकुर

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles