Articles....

सिंगल रहने के क्या है फायदे…अगर घर के लोग शादी के लिए बना रहे हैं दबाव तो गिनवाए ये फायदे ….

Ashoka Times….3 April 23

animal image

आज हम आपको सिंगल रहने के कुछ फायदे बता रहे हैं या फिर सिंगल रहने के विशेष तौर पर महिलाओं को क्या फायदे हैं इस पर चर्चा करेंगे, ऐसा कहा जाता है कि जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है हालांकि सामाजिक तौर पर यह बातें खरी नहीं उतरती लेकिन अगर आप सिर्फ एक जिंदगी में विश्वास करते हैं तो आप इसे अवश्य पढ़ें।

वैसे तो सिंगल रहने के फायदे पुरुष और स्त्री दोनों को ही होते हैं क्योंकि सिंगल रहने पर आप अपनी मर्जी की जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं।

animal image

महिलाएं रहती हैं हैप्पी….जहां महिलाओं को अपने जीवन में सबसे अधिक समझौते करने पड़ते हैं विशेष तौर पर जब वह पराए घर जाती है तो उनके समझौते कभी खत्म नहीं होते पहले सास ससुर पति के साथ समझौते फिर बच्चों के साथ समझौते ये सिलसिला ताउम्र समझौतों में गुजर जाती है। यही कारण है कि अगर महिला सिंगल है तो वह अपना जीवन बेहतर तरीके से गुजार पाती है।

कई स्टडीज से यह सामने आया है कि जो महिलाएं या जो लोग सिंगल होते हैं वह रिलेशनशिप में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों से बेहतर नींद ले पाते हैं जिसके कारण वह ज्यादा हैल्दी भी रहते हैं।

ऐसा माना जाता है कि सिंगल वूमेन अपने लिए ज्यादा समय निकाल पाती हैं यही कारण है कि वह व्यायाम और एक्सरसाइज को अपने जीवन में लाकर और बेहतर हैल्दी जीवन व्यतीत करती है।

सिंगल जीवन व्यतीत करने वाले लोग अपने लिए कभी भी समय निकाल पाते हैं उन्हें किसी शड्युल में बंध कर रहने की आवश्यकता नहीं होती यानी वह अपने मन की ज्यादा जिंदगी जी पाते हैं

सिंगल रहने वाले अपने गोल्स पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं फाइनेंशली और सामाजिक तौर पर वह ज्यादा मजबूत बन पाते हैं।

सिंगल रहने वाले अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए समय निकाल पाते हैं जबकि रिलेशनशिप में यह संभव नहीं हो पाता।

स्टडी के मुताबिक जो लोग सिंगल जीवन व्यतीत करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति और सामाजिक जिंदगी ज्यादा बेहतर गुजर पाती है वह अपने एक जिंदगी अपने अनुसार जी पाते हैं वही उनके अनुभव भी जिंदगी में काफी बेशकीमती होते हैं।

हालांकि सभी की अपनी राय हो सकती है कुछ लोग रिलेशनशिप में ज्यादा खुश रह पाते हैं और कुछ सिंगल हमने आपको सिर्फ सिंगल रहने के फायदे बताएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *