28.5 C
New York
Sunday, August 3, 2025

Buy now

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बोगधार में किये 55 लाख रुपए के लोकार्पण

Ashoka time’s…8 फरवरी–25

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज बोगधार में 28 लाख रुपए से निर्मित डॉ वाई एस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  के अतिरिक्त भवन तथा 27 लाख रुपए से बने वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के निरंतर प्रयास कर रही है ताकि स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय सीमित संसाधनों के चलते मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने और मंत्रिमंडल के प्रयासों से सरकार को चलाने का प्रयास किया। उस समय हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से आपदा परिवारों के लिए राहत राशि उपलब्ध करवाने की मांग की परन्तु केंद्र सरकार से हमें कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि अगले माह बोगधार में मुख्यमंत्री महोदय का दौरा करवाया जाएगा और इस क्षेत्र की जरूरतों और यहां की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा।

इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को शीघ्र निपटान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

इससे पहले उप निदेशक, उच्चतर शिक्षा नाहन हिमेंद्र बाली व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, बलबीर सिंह,  तेजेन्द्र कमल, पृथ्वी राज चौहान,एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, तहसीलदार संगडाह, वन रेंज अधिकारी बोगधार शमशेर ठाकुर विभिन्न पंचायतों, महिला  मंडलों के प्रधानों के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles