28.7 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

मदनमोहन शर्मा का जोरदार जनसंपर्क अभियान शुरू…

मुगलावाला करतारपुर में कार्यकर्ताओं में भरा जोश….

Ashoka Times…24September 

वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार मैदान में डटे  हुए है। इसी कड़ी में उन्होंने मुगलावाला  करतारपुर में भी जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकताओं व स्थानीय लोगो से मुलाकात की। 

पंचायत में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मदन मोहन शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस मोके पर मदन मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से कार्य करें, ताकि फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार  बने और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की रफ़्तार पकडे।

मदन मोहन शर्मा ने सम्बोधन के दौरान कहा की प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, कार्यकर्ताओं को हमे मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा ताकि जो लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं ले पाए उन्हें वह लाभ मिल सके।

मदन मोहन शर्मा टीम के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार भाजपा पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार भी है, यदि पार्टी विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में टिकट में परिवर्तन करती है तो मदन मोहन शर्मा का नाम सबसे ऊपर है।

हाल ही में प्रदेश की राजधानी शिमला में  पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ हुई गुप्त बैठक के बाद से मदन मोहन शर्मा भी मैदान में डटे हुए है और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है।

हाल ही में एक साथ 40 परिवारों ने मदन मोहन शर्मा की अगवाई में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जो परिवार गत 30 से जायदा वर्षो से कांग्रेस को वोट दे रहे थे एक ही झटके में मदन मोहन शर्मा ने भाजपा में शामिल कर दिए।

मुगलावाला करतारपुर में स्थानीय लोगो ने कुछ समस्याओं का जिक्र भी मदन सामने किया जिसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया और कुछ समस्याओं का समाधान मोके पर करवाया गया।

इस मोके पर सुरेश लंबड, मदन चौधरी, नैन सिंह चौधरी, हरबंस धीमान बलबीर चौधरी, मनोज चौधरी, मुकेश चौधरी, विवेक कुमार, रोशनलाल चौधरी, प्रदीप कुमार, टिंकू धीमान, अनिल शर्मा, मनीष धीमान, शिवम चौधरी, काका चौधरी, धर्मेंद्र धीमान, बलबीर चौधरी, करण कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles