Ashoka Times…28 March 2024/paonta sahib
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भगानी साहिब में रखा गया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी द्वारा की गई।
सम्मेलन आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से रखा गया। तिलक ने देश में पिछले 10 साल में जो कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए उनके ऊपर विस्तार से बात की उन्होंने कहा भारत देश आज एक मज़बूत हाथों में है आज देश विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था बना पाया है उसका एक मातृ कारण है देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, जो वायदे भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों से किए थे उन वायदों को श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है जब धारा 370 हटाने की बात होती तो अन्य पार्टीयाँ इस बात पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों का मजाक उड़ाती थी। लेकिन इस काम को भी भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि जो 31000 लीड का लक्ष्य पाँवटा मण्डल को मिला है उसे पूरा करने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, सुशील कदशोली, नरेन्द्र ठाकुर, विपुल कश्यप, रणवीर ठाकुर, अरुण समरान, मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल महामंत्री हितेंद्र, सुभाष चौधरी, देविंद्र चौधरी, अजय मेहता, अंजना शर्मा, भंगा सिंह, सुरजीत सिंह, अभिनाश सैनी, दीपक, शिवानी वर्मा, कृष्ण धीमान, नवीन शर्मा, तरनजीत गिल, सुनिल चौधरी, विपुल देवा नितिन शर्मा, अभिनाश झाभा, हेमराज चौधरी, राहुल चौधरी, पवन चौधरी, अनिल चौधरी, पवन पटियाल, कल्याण, सुदामा, केशव, संजीव कक्कड़, जीवन सिंह, विकास उपस्थित रहे।
सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम…
सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर घायल… उपचार जारी
होली मेले पर विक्की चौहान और रघुवीर ठाकुर ने मचाया धमाल…दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर…
एक सप्ताह बाद भी नहीं सुलझा जी-लैबोरेट में लाखों की चोरी का मामला…
A.K.M स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह….