31.1 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

पांवटा के 8 वर्षीय बच्चे को रोटरी क्लब ने दिया नया जीवन…

Ashoka time’s…15 January

पांवटा साहिब के 8 वर्षीय बच्चे का दिल का ऑपरेशन कराकर रोटरी क्लब ने उसे नया जीवन दिया है।

8 वर्षीय अशरफ अली पुत्र बाबू अली निवासी सैनवाला मुबारकपुर के बचपन से ही दिल में छेद था। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी सफलता नहीं मिली। बड़ी रकम के चलते परिजन बच्चे का ऑपरेशन कराने में असमर्थ थे।

डॉ ने ऑपरेशन का खर्चा 6-7 लाख रुपए बताया।पता लगने पर रोटरी क्लब ने बच्चे के ऑपरेशन की जिम्मेदारी उठाई। चंडीगढ़ में सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे को नया जीवन मिला है। इस नेक कार्य के लिए रोटरी क्लब की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

बच्चे की मां बेबी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सफाई कर्मी का काम करती है। उसकी मुलाकात योगिता गोयल से हुई और अपने बच्चे का दर्द सुनाया। जिसके बाद योगिता गोयल ने सफाई कर्मी को बच्चे के उपचार करवाने का आश्वासन दिया। योगिता गोयल ने रोटरी क्लब के AGM मनीष जैन से बात की।

जिसके बाद योगिता और मनीष जैन ने DG VP कालटा व रोटरी क्लब चंडीगढ़ अध्यक्ष विनोद कपूर को 8 साल के बच्चे की बीमारी के बारे में बताया। रोटरी क्लब चंडीगढ़ अध्यक्ष विनोद कपूर ने बच्चे के ऑपरेशन करवाने के लिए हामी भरी व 8 साल के बच्चे अशरफ अली को चंडीगढ़ बुलाया।

जिसके बाद पांवटा साहिब के उद्योगपति अरुण गोयल ने अपनी गाड़ी के माध्यम से बीमार बच्चे और परिजनों को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे के दिल का ऑपरेशन किया। जिसमें करीब 5 घंटे का समय लगा। बच्चे का सफल ऑपरेशन हो गया है। बच्चा अभी फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन है। बच्चे के ऑपरेशन का सारा खर्चा रोटरी क्लब ने उठाया।

बच्चे के परिजनों ने पांवटा साहिब रोटरी क्लब सखी की सदस्य योगिता गोयल व रोटरी क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष विनोद कपूर, DG VP कालटा तथा AGM मनीष जैन का आभार प्रकट किया है।

पांवटा में SIU की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की 150 पेटियां..

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड…वाहनों की आवाजाही बंद

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड…वाहनों की आवाजाही बंद

डिप्रेशन में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या…

उपायुक्त आरके गौतम के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना की याचिका दायर…

देर रात शातिर बदमाशों ने चुराया ट्रक… सीसीटीवी में कैद… बहराल सीमा से हरियाणा में ले गए बदमाश ट्रक

पांवटा साहिब लोगों के घरों में घुस रहे संदिग्ध युवक सीसीटीवी में हो रहे कैद..

रैन बसेरा में रह रहे निराश्रय लोगों ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles