31.6 C
New York
Tuesday, August 12, 2025

Buy now

पंचायत में घोटालों पर पुर्व प्रधान सहित दो जेई पर विजिलेंस ने किया मामला दर्ज….

Ashoka Times….28 November

शिलाई की कांडोच्योग पंचायत के पुर्व प्रधान और दो जेई के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विकास कार्यो में धन के दुरूपयोग को लेकर विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। आरोपों में पुर्व प्रधान सहित दो अधिकारियों पर लाखों के घोटाले करने का भी आरोप लग रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के पुर्व प्रधान और दो जेई पर यह मामला दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि पंचायत में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया यहां तक कि लाखों रुपए का गमन पंचायत में विकास कार्य के नाम पर किया गया जिसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को की गई । अब इस मामले में जांच उपरांत विजिलेंस टीम द्वारा प्रधान सहित दो अधिकारियों पर मामले दर्ज किए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला सिरमौर के डीएसपी विजिलेंस तरनजीत सिंह ने बताया कि कांडों च्योग पंचायत प्रधान सहित दो अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई भी विजिलेंस विभाग की टीम कर रही है।

वहीं दूसरी और कुछ लोग इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं नाम ना छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि इस पंचायत के पुर्व प्रधान पहले सत्तारूढ़ पार्टी में थे लेकिन चुनाव के दौरान वह विपक्षी दल पार्टी में शामिल हो गए जिसके कारण राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित होकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles