Ashoka time’s…19 April 23
सिरमौर नाहन में मंगलवार को नगर परिषद की अध्यक्षता में नाहन की जनता को विशेष तोहफा देने का निर्णय लिया है।
अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर नाहन के प्रवेश द्वार पर परशुराम चौक बनाने का फैसला लिया गया है।
इस स्थान का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। आने वाले समय में यहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का सिरमौर और रेणुकाजी से विशेष संबंध है। रेणुकाजी में प्रवेश के लिए दोसड़का स्थान मुख्य द्वार है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद आने वाले समय में इस स्थान को व्यवस्थित तौर पर सौंदर्यीकरण करेगी, ताकि यह स्थान पांवटा साहिब, देहरादून, हरिद्वार जाने वाले सैलानियों को भी सिरमौर के इतिहास से अवगत करवा सकें। साथ ही उन्हें पर्यटन की दृष्टि से भी नाहन आने को आकर्षित कर सके।
रेप हत्या के दोषियों को छोड़कर आप क्या संदेश दे रहे…SC
कांग्रेस नेता ने की अधिकारियों से समीक्षा बैठक…विकास कार्यों की गति को लेकर चर्चा…
ओल्ड पोस्ट ऑफिस से महलात घाटी नाहन “नो पार्किंग जोन” घोषित…
पैसे मांगने पहुंचे व्यक्ति की होटल मालिक ने की पिटाई….मौत
21 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा…तहसीलदार ने दी जानकारी…
ब्ल्यू स्टार में भर्ती हेतु नाहन में 20 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू…