29.8 C
New York
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

दीपावली पर किन चीजों का आगमन और दिखना होगा ज्यादा शुभकारी होगा विस्तार से पढ़िए….

Asokatime’s…14October 

दीपों का त्योहार दीपावली आने में अब कुछ ही दिन बाकी है।दीपावली को लेकर यूं तो कई मान्यताएं हैं लेकिन किन चीजों का आगमन ज्यादा शुभकारी होगा।उसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

वैसे तो हम सब जानते हैं कि दीपावली से 1 दिन पहले धनतेरस और छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन गहने, कपड़े और झाड़ू खरीदा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से घर में सुख समृद्धि और धन की वर्षा और आर्थिक परेशानियां नहीं आती है

फिलहाल दीपावली को लेकर लोगों में काफी असमंजस है 24 और 25 अक्टूबर को लेकर काफी कंफ्यूज है।लेकिन आपको बता दें कि इस बार दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार को ही मनाई जाएगी।

दीपावली के दिन किन चीजों का दिखाई देना या आगमन होना काफी शुभकारी होता है जिसके बारे में हम विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आकर किस्मत भी चमक जाएगी।

1. उल्लू का दिखना

हर कोई जानता है कि उल्लू मां लक्ष्मी की सवारी है। ऐसे में अगर दिवाली के दिन उल्लू दिखता है तो समझिए आपकी किस्मत बदलने वाली है। उल्लू का दिखना काफी शुभ माना गया है।

2. केसरिया रंग की गाय

शकुन शास्त्र के अनुसार गाय को मां का दर्जा दिया जाता है ऐसा मानना है कि दीपावली के दिन केसरिया रंग की गाय देखना ज्यादा शुभ माना जाता है यह गाय देवत्व का प्रतीक मानी जाती है। दीपावली के दिन इस गाय का दिखना समृद्धि का संकेत माना जाता है।

3. किन्नर का आना

किन्नर का आशीर्वाद और बद्दुआ दोनो बहुत जल्दी लगता है। ऐसे में अगर दिवाली के दिन आपके घर किन्नर आते हैं तो ये एक शुभ संकेत है। क‌िन्नर का आपके घर आना और आपके द‌िए शगुन के पैसों से एक रुपया न‌िकालकर आपको वापस देना शुभ शगुन माना जाता है।

4. छ‌िपकली का द‌िखना 

दिवाली की रात घर में छ‌िपकली का द‌िखना शुभ माना जाता है। अगर आपको घर में दिवाली की रात छिपकली दिखती है, तो समझ लिजिए आपकी बंद किस्मत का ताला खुलने वाला है।

5. छछूंदर नजर आना

छछूंदर अपने साथ पैसे लाने का सूचक होता है। ऐसे में दिवाली की रात छछूंदर का दिखना काफी शुभ होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles