दिव्यांग और वरिष्ठजनों को मिलेगी नई जिंदगी…कृत्रिम अंगों को लेकर कैंप…
Ashoka Times…9 December 23 sirmour

श्री रेणुका जी कुब्जा पवेलियन में शनिवार को दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन दिव्यांग और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग निशुल्क प्रदान करने के मकसद से किया गया। शिविर के दौरान 50 लोगों के अंगों की पैमाइश ली गई। उन्होंने ने बताया कि जिन लोगों की पैमाइश ली गई है उनको बहुत जल्द कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया है जल्द ही कैंप में आए लोगों को कृत्रिम अंगों से उनके जीवन को आसान सहज बनाने का प्रयास किया जाएगा।

डॉक्टर मोहित, डॉक्टर मधुर शर्मा, डॉक्टर महेंद्र सिंह टेक्नीशियन सचिन सक्सेना रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ आदि उपस्थित रहे।
युवक ने लगाई फांसी दर्दनाक मौत…पुलिस ने कहा जांच में होगा कारण स्पष्ट
मुफ्त कैंप में 90 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच….
*कोटडी व्यास स्कूल का आर्यन U-14 बॉयज हैंडबॉल नेशनल के लिया हुआ चयनित!*
जीप से बरामद देवदार के 31 स्लीपर….जीप मालिक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार