22.4 C
New York
Monday, August 4, 2025

Buy now

खाई में गिरी कार तीन युवकों की दर्दनाक मौत…दो गंभीर घायल

मृतकों की उम्र 18 से 20 वर्ष… घरों में छाया मातम

Ashoka Times…23 may 23

हिमाचल प्रदेश के रोहडू में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं । मृतकों और घायलों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है।

हादसा सोमवार देर रात 12:30 बजे के करीब पेश आया है। युवक शादी समारोह से रामपुर की तरफ आ रहे थे। अचानक कार (HP 06A-5332) अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान….

श्रेय नेगी (18) पुत्र लेख राज निवासी तकलेच, शिवांग (18) पुत्र रूप लाल निवासी मझारली और जतीर (20) पुत्र मनी लाल निवासी तकलेच के रूप में हुई है।तीनों मृतक रामपुर के रहने वाले थे।घायलों में करूण चौेहान (20) पुत्र तारा चांद निवासी करतोट और रमन (22) पुत्र राज पाल निवासी तकलेच शामिल हैं।

रोहड़ू डीएसपी रविंद्र नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

3 बच्चों को कार ने मारी टक्कर… तेज रफ्तार कार का कहर…

कई जानी-मानी हस्तियां देने वाले स्कूल में “पुरातन छात्र मिलन”…

नहीं रहे पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी…

हिमाचल में मिली दुनिया की सबसे खतरनाक और मेंहगी ड्रग्स मैथमफेटामाइन…तीन आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात…शिकायत पर मामला दर्ज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles