कैसा रहा शिमला में नगर निगम 2023 के चुनाव का माहौल…
Ashoka Times….2 may 23

वैसे तो कांग्रेस सरकार ने अपनी पूरी शक्ति नगर निगम चुनाव में झोंक दी है जिसको लेकर वह पूरे विश्वस्त भी हैं किंतु नगर निगम में लोगों का झुकाव किस तरफ रहा यह तो चुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।
हालांकि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस बार चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए नाक की बात बन गई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। शहर के 153 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शहरवासियों ने शाम 4:00 बजे तक अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान किया। बारिश के बावजूद मतदान को लेकर युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह 8:00 बजे से ही लोग मतदान केंद्र में पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि मतदान की जो प्रतिशत जानी चाहिए थी वह नहीं पहुंच पाई है अभी तक के आंकड़ों के अनुसार लगभग 60% के आसपास मतदान हो पाया है हालांकि आखरी समय में कितने प्रतिशत मतदान रहा यह गणना आनी अभी बाकी है। कई जगह भारी बारिश में भीड़ के चलते लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ बुजुर्ग महिलाओं की मतदान में युवतियों ने सहायता भी की। इस मतदान में 80 से 90 वर्ष के बुजुर्ग भी नजर आए जिन्होंने अपने पर मतदान की अहमियत मीडिया के साथ साझा की इसके अलावा युवाओं वर्ग की जोश के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचा था।
वही आपको बता दें कि नगर निगम चुनावों में इस बार भाजपा और कांग्रेस में पूरी जोर आजमाइश की है अब देखना यह होगा कि सुखों की सुख सरकार यहां पर अपनी सत्ता का विष करती है या पूर्व में जोया मामा रहे जय राम अपना झंडा यहां पर गाड़ते हैं।

कोरोना संक्रमित से 83 वर्षीय महिला की मौत…101 लोग पाॅजिटिव…
सनातनी घरों में क्यों नहीं जलाई जाती अगरबत्तियां… पढ़िए क्या है वैज्ञानिक आधार
धौलाकुआं और माइला में 5 लाख 92 हजार रुपए में नीलाम हुए बागीचे….
राज्यपाल ने लेडी गवर्नर सहित माता रेणुका जी मंदिर में पूजा अर्चना की*
चिट्टे के साथ गिरफ्तार 5 आरोपियों को किया न्यायालय में पेश…
गिरिपार क्षेत्र के 27 वर्षीय यूवक की अमृतसर में मौत…क्षेत्र में शोक की लहर
दो सप्ताह से नहीं मिल रहा 30 वर्षीय लक्ष्मण…बहन ने की Social media से मदद की अपील….