आपदा प्रभावित परिवारों ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से की मदद की मांग…
मुख्यमंत्री ने जाने प्रभावितों के हाल… PAONTA SAHIB

Ashoka Times…18 August 23 paonta Sahib
जिला सिरमौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु का सतौन हैलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सतौन की कच्ची ढांग और सिरमौरी ताल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जल्द राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।
बता दे की मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु बाढ़ प्रभावित गांव अम्बोण में प्रभावित परिवारों से मिले तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी प्रदेश सरकार से संभव होगा हर तरह की मदद लोगों की जाएगी।

अंबओन के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु भारी बारिश से क्षतिग्रस्त कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करते हुए रुक जहां पर उन्होंने इस क्षेत्र का जायजा लिया लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी यह है कच्ची टांग अक्सर बंद हो जाती है जिसके कारण गिरीपार क्षेत्र की सैकड़ो पंचायतों और पांवटा साहिब का आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण किया व प्रभावित लोगों से मिले। इसके बाद वह नारीवाला में विनोद कुमार से मिले विनोद कुमार वह शख्स हैं इसके माता-पिता पत्नी और दो बच्चे सिरमौर ताल में आई बाढ़ में काल का ग्रास बन गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से विश्वास दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
भाजपा विधायक रहे पूरे समय साथ…
बता दें कि इस पूरे सफर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुखराम चौधरी मुख्यमंत्री के साथ रहे और उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री से जल्द लोगों को आर्थिक और अन्य सहायताओं के लिए प्रभावित लोगों की ओर से मांग रखी। बता दें कि विधायक पुर्व में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी इससे पहले सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह रोहित ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के साथ भी पूरे क्षेत्र में साथ नजर आए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी विधायक विनय कुमार, डीसी सिरमौर, एसडीएम गुंजीत चीमा, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, असगर अली कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा महिला कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम, प्रदीप चौहान, मौजूद रहे।
द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन….
Congress नेता के भाई की हत्या वाली जगह छानबीन करती FSL team…
मुख्यमंत्री के जिला सिरमौर प्रवास में आंशिक संशोधन
नाहन में मिलेंगी पीजीआई से अनुभवी डाक्टर की सेवाएं