lifestyle जैसा भी हो…आंखों की रोशनी बचाए रखने का ये है मूल मंत्र…
एक्सरसाइज और खानपान का कैसे रखें ख्याल…

Ashoka Times…1 मई 23
आज की जीवन शैली lifestyle में सबसे अधिक अगर कोई चीज प्रभावित हो रही है तो वह हमारी आंखें eyes हैं, जी हां यह एक ऐसा सत्य है जो होकर भी दिखाई नहीं देता।
अगर आप भी मोबाइल mobile कंप्यूटर या इस तरह के किसी भी इलैक्ट्रोनिक आइटम पर लगातार काम करते हैं तो आपके लिए आज का यह आर्टिकल काफी अच्छा साबित हो सकता है। सबसे बड़ी समस्या आंखों के खराब होने की यही है कि जिस वक्त हम मोबाइल या कंप्यूटर पर बैठते हैं तो पलके बेहद कम झपकते हैं जिसके कारण धीरे-धीरे हमारी आंखें बेहद कमजोर होना शुरू हो जाती है।

चश्मा लगने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है अगर आप आंखों की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो आंखों की समस्या बढ़ती चली जाती है। लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से आंखों की समस्या बेहद आम हो चुकी है। आंखों की रोशनी कम होने की वजह से सिरदर्द और आंखों से पानी निकले जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप आंखों की रोशनी ठीक रखना चाहते हैं तो ये एक्सरसाइज exercise आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।
आंखों की एक्सरसाइज…
पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को 20 से 25 बार जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखों की इस एक्सरसाइज को दिन में एक से चार बार जरूर आजमाएं। ज्यादातर लोग फोन और कंप्यूटर चलाते समय अपनी पलकों को कम झपकाते हैं, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। पलक झपकाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंखों की पुतलियों को घड़ी की सीधी और उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। इस तरीके को दिन में 10 से 15 बार आजमाएं। ऐसा करने से आपकी आंखे स्वस्थ रहेंगी और उनकी रोशनी भी बढ़ेगी।
इसके अलावा आप अपनी आंखों की पुतलियों को अपने नाक पर कम से कम 1 मिनट के लिए फिर कीजिए और उसके बाद धीरे-धीरे वापिस पुतलियों को बीच में नहीं आए यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो शुरुआती दौर में आपको कुछ परेशानी पैदा कर सकती है लेकिन धीरे-धीरे यही आपकी आंखों की क्षमता को बढ़ा देगी।
इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर या मोबाइल पर लगातार काम करते हैं तो हर 2 घंटे बाद आंखों में ठंडा पानी मारिए कुछ सेकंड के लिए आंखों को हथेलियों से दबाइए यह एक्सरसाइज आपकी आंखों को न केवल आराम देगी बल्कि लंबे समय तक फ्रेश भी रखेगी।
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए क्या खाएं…
वैसे तो फल और सब्जियां हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण डाइट मानी जाती है लेकिन आंखों के लिए विशेष तौर पर आप अपनी डाइट में नींबू, संतरे, पके फल शामिल कर सकते हैं. पत्तेदार हरी सब्जियां ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन दोनों से भरपूर होती हैं और आंखों के अनुकूल विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत हैं. पालक, गोभी, कोलार्ड्स के अलावा आप डाइट में गाजर को जरूर शामिल करें. गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होती है।
हमारे इस आर्टिकल में आपको अपनी आंखें बचाए रखने के जो तरीके बताए गए हैं उन्हें एक बार जरूर आजमाएं।
कार दुर्घटनाग्रस्त में 2 लोगों की मौत… मौके पर पहुंची पुलिस
भाजपा पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद… मामला दर्ज
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाए “मनीष सिसोदिया” की न्यायिक हिरासत पर सवाल…
सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
बड़ा हादसा टला…ट्रक में भरी सामग्री से टूटी विद्युत तार…. लगे हल्के करंट के झटके
हाथियों के झुंड को खदेड़ा जाएगा वापिस उत्तराखंड…वन मंडल अधिकारी नाहन…