23.4 C
New York
Wednesday, July 2, 2025

Buy now

Home Blog Page 481

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई कार…दर्दनाक हादसा

0

पंजाब के 5 युवकों की मौत…

Asokatime’s…. 11 September

जिला ऊना देर रात संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नंबर की कार कुठार पहुंचने पर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराने के बाद खेतों में जा पलटी।वही हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान…

राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल दोनों निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र वलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के तौर पर में हुई है।

वही, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर कार को सीधा किया।हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को ऊनाअस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस में सभी शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया हैं।आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

एचआरटीसी बस व ट्रक की जोरदार टक्कर…हादसा

0

चालक सहित आधा दर्जन सवारियां घायल…

Asokatime’s….11 September 

चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर जामली व गम्भरपुल पर एक एचआरटीसी बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हुई।

घायल सवारियों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।साथ में बस चालक वासुदेव व परिचालक अरुण सिंह भी शामिल है।

हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे पेश आया। दिल्ली से मनाली जा रही एचआरटीसी बस व कुल्लू से दिल्ली की ओर आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर में बस हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई।वही, चालक के पिता बाबूराम ने बताया कि बेटे के छाती व सिर पर चोटे आई है।  वहीं अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए है।

309.79 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार…

0

 

मामला दर्ज….

Asokatime’s…. 11September 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर कार सवार दो युवकों से 309.79 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, पुत्र दुनी चंद, निवासी गांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू व दूसरे व्यक्ति की पहचान केशव, पुत्र भूमि रामगांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

वही पुलिस की टीम कॉलेज के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी (HP 01K-6595) स्विफ्ट डिजायर मंडी की तरफ से आई तो पुलिस ने गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका व दस्तावेज दिखाने को कहा।

पुलिस लिफाफे के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 309.79 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रविवार को लगने वाला पावर कट किया रद्द…

0

Ashoka Times…

पोंटा साहिब में कल रविवार 11 सितंबर को लगने वाला पावर कट किन्हीं कारणों से कैंसिल कर दिया गया है इसकी जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने कहा कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से 11 सितंबर रविवार को लगने वाला विद्युत कट रद्द कर दिया गया है।

71 करोड़ रुपए से होगा गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण – महेंद्र सिंह ठाकुर

सड़क पर तडपते रहे घायल यूवा, पुलिस बोली 108 को फोन करो फिर हम आएंगे …एक की मौत…

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

हरप्रीत को मिला पीपलीवाला पंचायत में लोगों का भरपूर समर्थन…

ऊर्जा मंत्री का राजपुरा और खोडोंवाला में भव्य स्वागत…लोगों ने उठाया कंधों पर…

71 करोड़ रुपए से होगा गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण – महेंद्र सिंह ठाकुर

0

10 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 160 ट्यूबवेल का किया शिलान्यास 

Ashoka Times…

पांवटा साहिब पहुंचे महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में गिरी नदी के दोनो ओर तटीयकरण के लिए लगभग 71 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति करवाई जाएगी जिससे 3000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

जल शक्ति मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजौली के गांव नारीवाला में 10.22 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया जिससे क्षेत्र की 874 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि यमुना नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण के लिए 250 करोड़ की योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में किसानों की भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 2000-2000 हेक्टेयर भूमि के हिसाब से विस्तृत कार्य योजना तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजें ताकि किसानों को मौसम आधारित वर्षा पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें सिंचाई की माकूल सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 50 हैंडपंप का काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए और 100 ट्यूबवेल लगाने के लिए विस्तृत कार्य योजना जल्दी तैयार करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने करतारपुर के लोगों की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए ओवरहेड टैंक बनाने के निर्देश दिए।

सड़क पर तडपते रहे घायल यूवा, पुलिस बोली 108 को फोन करो फिर हम आएंगे …एक की मौत…

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और इस वर्ष बारिश की कमी से धान की फसल में हुए नुकसान के आंकलन के लिए गिरदावरी करवाई जा रही है और रिपोर्ट प्राप्त होते ही किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

रविवार को रहेगी पांवटा से शिलाई तक विद्युत आपूर्ति बाधित…

महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में यात्रा पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना जहाँ हर घर में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध है। प्रदेश के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग….

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने विकास की गति को रुकने नहीं दिया। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पहले आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया और अब 60 वर्ष किया गया है, जिसपर 1300 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने संतुलित और तीव्र विकास के लिए 412 नई ग्राम पंचायतें बनाई।

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को 2 सब तहसील,10 पटवार वृत, कानूनगो वृत, पुरुवाला में जल शक्ति उपमंडल और अनेको सिंचाई व पेयजल योजनाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में 7 इंच के 460 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस क्षेत्र के लिए नाबार्ड के तहत 54 ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं जिनमें से 27 लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

पांवटा जन समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरने वाले सुनील चौधरी अब चुनावी मैदान में…

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है और यहाँ किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए मुफ़्त ट्यूबवेल कनेक्शन 6.87 करोड़ रुपए की लागत से उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को सिंचाई के लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से दी जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पांवटा साहिब फतेह सिंह महरालू ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जल शक्ति मंत्री का पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि आज जल शक्ति मंत्री ने इस क्षेत्र को 10 करोड़ रुपए की लागत से 7 इंच के 160 ट्यूबवेल का शिलान्यास किया है जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने किसानों को नई तकनीकों से रूबरू करवाने के लिए प्रशिक्षित करने के और अधिक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शमशाद अली, प्रदेश महामंत्री आरिफ अली, महामंत्री भाजपा राकेश महरालू, मुख्य अभियंता अंजू, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग विशाल जसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

पांवटा मुख्य बाजार में लोहे की सैटरिंग से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत…

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग….

0

परिजनों को सौंपा शव…

Asokatime’s… 10 September

जिला ऊना में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर धड़ से ही अलग हो गया। 

मृतक व्यक्ति की पहचान गंगा सिंह राठौर 34 पुत्र रामाधार निवासी जनौन के उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है

हादसा देर रात को रेलवे स्टेशन अंब के प्लेटफार्म के पास हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले को आत्महत्या के ऐंगल से देख रही है। लेकिन मामले के असल कारणों का जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

रेलवे पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

सड़क पर तडपते रहे घायल यूवा, पुलिस बोली 108 को फोन करो फिर हम आएंगे …एक की मौत…

0

चश्मदीदों ने खोली पुलिस और अस्पताल प्रशासन की पोल…

Ashoka Times…

पांवटा पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार में आधे घंटे तक दुर्घटना में घायल दो युवा तड़पते रहे बुलाने के बावजूद न तो अस्पताल से कोई आया और ना ही पुलिस स्टेशन से कोई सुध लेने के लिए पहुंचा।

पांवटा मुख्य बाजार में लोहे की सैटरिंग से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत…

बता दें कि दुर्घटना शुक्रवार रात 11:00 बजे मुख्य बाजार की है जब एक लोहे की शटरिंग से बाइक टकरा गई जिसमें एक युवक की समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

दो बाइक सवार युवकों की आपसी टक्कर…एक की मौत…

वही चश्मदीदों ने इस असंवेदनशीलता की सच्चाई सामने लाकर रख दी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे अविनाश निवासी वार्ड नंबर 13 ने बताया कि जब दुर्घटना पर वह और उसके तीन दोस्त पहुंचे तो तमाशबीन लोगों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई लेकिन बाजार से कोई भी सामने नहीं आया जिसके बाद हम दो दोस्त अस्पताल गए वहां हमने सिक्योरिटी गार्ड और अन्य स्टाफ से इस एक्सीडेंट के बारे में बताया और तुरंत कोई एंबुलेंस भेजने की गुहार लगाई लेकिन वहां से भी किसी ने कोई मदद नहीं की और 108 पर फोन करने की बात कही वहीं दूसरी ओर हमारे दो मित्र पुलिस स्टेशन भी गए थे जो कि दुर्घटना के बिल्कुल सामने था वहां पर बैठे मुंशी ने कहा कि आप 108 को फोन कीजिए उसके बाद हम आएंगे।

ऊर्जा मंत्री का राजपुरा और खोडोंवाला में भव्य स्वागत…लोगों ने उठाया कंधों पर…

अविनाश ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में लगभग आधा घंटा लग गया अगर समय रहते अस्पताल से या पुलिस से मदद मिल जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

पांवटा जन समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरने वाले सुनील चौधरी अब चुनावी मैदान में…

वही सवाल यह उठता है कि महज 100 मीटर की दूरी पर ना तो पुलिस स्टेशन से कोई मदद के लिए आया और ना ही अस्पताल से किसी ने जिम्मेदारी निभाई और एक युवक ने दम तोड़ दिया।

सीएम और जेपी नड्डा के नजदीकी माने जाने वाले पत्रकार अश्वनी पांवटा से लड़ेंगे चुनाव…

समाज में इस बात से संदेश जाता है कि आज की इस ऑनलाइन की दुनिया में केवल ऑनलाइन ही मित्र मिलते हैं अगर सड़क पर आप दुर्घटना में घायल है तो कोई आपकी मदद को आगे नहीं आएगा असंवेदनशीलता की सारी हदें लोग पार कर जाते हैं।

वही आपको बता दें कि सड़क दुर्घटना में अगर कोई घायल हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी होती है सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अगर कोई सड़क दुर्घटना में किसी की मदद करता है तो पुलिस जबरन उसका न तो बयान दर्ज नहीं कर सकती और ना ही गवाह बना सकती है।

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…

नघेता स्कूल में आधा दर्जन के करीब अध्यापकों के पद लम्बे समय से खाली…

दो बाइक सवार युवकों की आपसी टक्कर…एक की मौत…

0

अन्य तीन गंभीर रूप से घायल…

Asokatime’s… 10 September 

उपमंडल के सराहां में आयोजित वामन द्वादशी मेले से घर लौट रहे दो युवकों की बाइकें आपस में जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत अन्य तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को एंबुलेंस से सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात को ही डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया। वही 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां से 2 किलोमीटर आगे कहान के समीप हुआ। मेले से वापिस लौट रहे हिमाचल व हरियाणा के युवकों की बाइक आपस में टकरा गई।

मृतक की पहचान कुशाल (22) पुत्र प्रेम दत्त निवासी पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। मृतक के साथ बाइक (HP 16 A 0802) पर पच्छाद का ही रहने वाला एक अन्य युवक भी सवार था, जो घायल हुआ है।

वहीं दूसरी बाइक (HR 03 V 6206) पर हरियाणा के पंचकूला के दो युवक सवार थे। इन दोनों को भी नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

उधर पच्छाद के थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीँ तीन अन्य युवकों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

नेपाली व्यक्ति की लाश जंगल से बरामद…इलाके में सनसनी

0

आरोपी की तलाश जारी…

Asokatime’s…. 10 September 

सिरमौर रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर में एक नेपाली व्यक्ति की जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

मृतक व्यक्ति की पहचान भाविलाल उम्र 38 वर्ष वासी नेपाल के रूप में हुई है।

हत्या करने वाला हत्यारा भी नेपाली बताया जा रहा है मर्डर करने के बाद से ही फरार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने उक्त व्यक्ति का मर्डर कर बाद में उसकी बेटी को फोन कर यह भी बता दिया कि मैंने तुम्हारे पापा का मर्डर कर लाश को जंगल में फेंक दिया है।

बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खगलागर से बरामद कर लिया।

व्यक्ति रोहड़ू में एक सेब बागबान के पास सेब तुड़ाई का काम कर रहा था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने सामने आया है कि रोहड़ू में ही मजदूरी करने वाले नेपाली शख्स अर्जुन ने भाविलाल को मौत के घाट उतारा है।

वही रोहड़ू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

रविवार को रहेगी पांवटा से शिलाई तक विद्युत आपूर्ति बाधित…

0

सुबह जल्द निपटाए अपने काम…

              Ashoka Times…

पोंटा साहिब के गोंदपुर में 132/33 केवी सब स्टेशन बंद रहने के कारण पांवटा साहिब सतौन शिलाई क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि 11 सितंबर दिन रविवार को गोंदपुर में 132/33 केवी गोंदपुर सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके कारण बद्रीपुर सबस्टेशन, सतौन सबस्टेशन, पूरूवाला सबस्टेशन और शिलाई सबस्टेशन बंद रहेंगे।

जिसके कारण पांवटा साहिब, शिलाई सतौन, पुरूवाला, पातलियों सहित सभी जगह पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी रविवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा इसलिए सभी लोग विद्युत उपकरणों पर चलने वाले काम समय पर निपटा लें।

पांवटा मुख्य बाजार में लोहे की सैटरिंग से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत…

पांवटा जन समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरने वाले सुनील चौधरी अब चुनावी मैदान में…

ऊर्जा मंत्री का राजपुरा और खोडोंवाला में भव्य स्वागत…लोगों ने उठाया कंधों पर…

सीएम और जेपी नड्डा के नजदीकी माने जाने वाले पत्रकार अश्वनी पांवटा से लड़ेंगे चुनाव…

हर महिने स्कूलों को दान करेंगे प्रधान पद से मिलने वाली राशि…पूर्व सैनिक का फैसला…