27.1 C
New York
Monday, July 7, 2025

Buy now

Home Blog Page 474

समस्या का समाधान ना होने पर विद्युत विभाग बद्रीपुर के परिसर में करेंगे धरना प्रदर्शन….

0

24 घण्टे का अल्टीमेटम….

Asokatime’s… 21September 

पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के नेतृत्व में ग्राम पंचायत निहालगढ़ के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल अपने समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्षों से उनके घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को हाटने के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं परंतु कभी किसी अधिकारी या विधायक ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।

20 दिन पूर्व में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अजय चौधरी को इन तारों को हटाने के लिए व कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया था परंतु बिजली विभाग 25 वर्षों से टालमटोल ही करता हुआ नजर आया।

वही नगर परिषद वार्ड नंबर 13 में भी बिजली की तारे घर के पास से गुजर रही हैं। लेकिन तारे नहीं हटाई गई। मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा विभाग मौके पर पहुंचे जरूर परंतु कार्य के नाम पर कुछ नहीं किया।

वही, सुनील चौधरी, पंकज गुप्ता ने कहा कि विभाग के टालमटोल रवैए को देखते हुए 24 घंटे बाद विद्युत विभाग बद्रीपुर के परिसर में इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा वहीं इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है धरने की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन के स्वयं होगी।

ईडी और सीबीआई से डरकर कांग्रेस अध्यक्षा कर रही भाजपा की बी टीम का काम…मनीष

0

हिमाचल प्रदेश में लोगों के पास आम आदमी पार्टी तीसरा और बेहतरीन विकल्प…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पहली बार पहुंचने पर मनीष ठाकुर का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा ईडी और केंद्र की एजेंसियों से डरकर बीजेपी की बी टीम का काम कर रही है।

पांवटा विधानसभा प्रत्याशी के रूप में पहली बार मनीष ठाकुर पांवटा साहिब पहुंचे आप के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उसके पश्चात गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में उन्होंने माथा टेका और वहां से अपनी नई पारी की शुरुआत की।

पांवटा साहिब में मनीष ठाकुर का जोरदार स्वागत…

कांग्रेस अध्यक्षा पर तीखे प्रहार…

मनीष ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी तीसरे से पहले विकल्प की ओर निकल कर आ रही है क्योंकि पहले प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस यह दोनों ही सत्तासीन रहते थे लेकिन अब लोगों के पास आम आदमी पार्टी की विचारधारा और उनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य में किए गए काम करने का बड़ा विकल्प सामने है।

मनीष तोमर ने उठाए उन पंचायतों पर सवाल जिन्हें नहीं मिला जनजातीय दर्जा

गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष 

उन्होंने कहा प्रदेश में पिछले कई दशकों से बीजेपी कांग्रेस कांग्रेस बीजेपी सत्तासीन रही है लेकिन अब इस बार प्रदेश के लोगों के पास बेहतरीन विकल्प है और वह विकल्प है आम आदमी पार्टी लोग इन दोनों ही पार्टियों से ना केवल ऊब चुके हैं वहीं जिस तरह से देश में आम आदमी पार्टी अपना परचम लहरा रही है वह भी देश के लोगों को एक अलग अनुभव प्रदान कर रहा है।

पावंटा से भाजपा पार्टी जिताऊ चेहरे को देगी मौका, बोले – मदन मोहन शर्मा 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे है आप सरकार इतना घबरा गए हैं कि आम आदमी पार्टी के उच्च नेतृत्व को ईडी और सीबीआई के जाल में फंसा कर जेल भेजने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जनता सब समझती है और वह इसका आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोरदार जोश देखने को मिला है आम आदमी पार्टी ने समय से पहले प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस और बीजेपी खेलों में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है जानकारों का कहना है कि अब मनीष ठाकुर के पास खुलकर काम करने का समय है वह उन सभी नाराज कार्यकर्ताओं को भी मिला ले का प्रयास कर सकते हैं जो कई गुटों में बंटे हैं।

परिवर्तन पदयात्रा में मिल रहा किरणेश जी को भारी समर्थन…

परिवर्तन पदयात्रा में भारी संख्या में जुड़े लोग, घर घर जाकर बताई ऊर्जा मंत्री की नाकामियां… 

पंजाब से लापता 16 वर्षीय किशोरी हिमाचल पंहुची….

0

घर से निकली थी सहेली से मिलने…पढि़ए

Asokatime’s… 21September 

पंजाब के खन्ना शहर से लापता 16 वर्षीय किशोरी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित चिंतपूर्णी से बरामद हुई।

बता दें कि पंजाब की रहने वाली यह लड़की पिछले कुछ दिनों से लापता चल रही थी।लड़की परिजनों से यह कह कर निकली थी कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है।

वहीं किशोरी ने बताया कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया था इसके बाद वे अलग-अलग रास्तों से अनजान लोगों के साथ भटकते हुए हिमाचल के चिंतपूर्णी तक पहुंच गई।

किशोरी ने बताया जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी तो रास्ते में उसे एक औरत और आदमी मिले।उन्होंने ने कुछ सुंघाकर मुझे बेहोश कर दिया लेकिन जब मुझे होश आया तो मैंने खुद को एक ट्रेन में पाया।

जालंधर स्टेशन पर बैठ ट्रेन से नीचे उतर गई फिर जालंधर में उसने एक लड़के से बातचीत कर का केवल लुधियाना जाने वाली ट्रेन में बैठा दें मगर लड़के ने उसे बताया कि वह पहले चिंतपूर्णी जा रहे हैं इसके बाद वह उसको लुधियाना भी छोड़ देंगे।इसके लिए उसको साथ में चिंतपूर्णी चलना पड़ा।

वही किशोरी ने होम चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर खड़े होमगार्ड के जवान को देखकर उनसे मत मांगे और दरख्वास्त करी कि वह उसके घर तक उसे पहुंचा दें होमगार्ड ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को अपने साथ ले लिया और चाइल्ड हेल्प लाइन के अलावा उसके पिता को इस बारे में सूचना दी।

राह चलते बुजुर्ग को मारी तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर दर्दनाक मौत…

0

24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर… 1 सप्ताह में सड़क पर दो दर्दनाक हादसे…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के पातलियां में देर रात 50 वर्षीय एक व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके कारण इस व्यक्ति की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई।

मामला पातालियो पंचायत मालवा काॅटन के पास का बताया जा रहा है जहां पर 50 वर्षीय सुदामा प्रसाद रात तकरीबन 10:00 बजे अपने घर की ओर जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सुदामा को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ । सुदामा को पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन सुदामा के सिर पर गहरे घाव होने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सुदामा पिछले कई वर्षों से बादलों में रहता था खाना कि वह स्थाई तौर पर गया बिहार का रहने वाला था।

आपको बता दें कि पांवटा साहिब क्षेत्र में 1 सप्ताह में यह दूसरी मौत है इससे पहले 21 वर्षीय राहुल को हरिपुर टोहाना के नजदीक एक माइनिंग संलिप्त वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिसके शव को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए इस मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और इस मामले में भी 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पांवटा साहिब में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिसके कारण आम आदमी का जीवन खतरे में बढ़ता जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम का भव्य स्वागत करते स्थानीय लोग….

मंत्री सुख राम चौधरी ने पटवार वृत नवादा का शुभारंभ किया… 

आप‌ ने चुना संगठन का अनुभव रखने वाला प्रत्याशी मनीष ठाकुर

मनीष ठाकुर होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी… प्रदेश की पहली सूची जारी…  

मोटरसाइकिल सवार को फूल भेंट करते डीएसपी बीर बहादुर

दो पहिया वाहन को ही फूल भेंट कर मीडिया की सुर्खियां क्यों बटोरते हैं अधिकारी… 

मंत्री सुख राम चौधरी ने पटवार वृत नवादा का शुभारंभ किया…

0

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंगाणी का शिलान्यास किया गया इस दौरान ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Ashoka Times…

ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम का भव्य स्वागत करते स्थानीय लोग….

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने पटवार वृत नवादा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो भी वायदे किए थे वह पूरे किए जा रहे हैं।

पटवार सर्कल का शुभारंभ करते ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम…

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंगाणी का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा पांवटा साहिब में पिछले 5 वर्षों में जितना काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है वह अद्भुत है लोगों को समझना होगा कि विकास और भाजपा अलग नहीं है।

लोगों की समस्याएं सुनते ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम…

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने संपर्क मार्ग राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैहरूवाला से शमशानघाट तक का शिलान्यास किया व जनसभा को सम्बोधित किया।

आप‌ ने चुना संगठन का अनुभव रखने वाला प्रत्याशी मनीष ठाकुर

मनीष ठाकुर होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी… प्रदेश की पहली सूची जारी…

 

 

लोगों को संबोधित करते बलदेव तोमर…

दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया कांग्रेस ने…बलदेव तोमर

 

पावंटा से भाजपा पार्टी जिताऊ चेहरे को देगी मौका, बोले – मदन मोहन शर्मा

0

जनसंपर्क अभियान जारी, गिरीपार व गिरीआर के ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर समर्थन..

Ashoka Times…

पावंटा साहिब – समाजसेवी, व्यवसायी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा लगातार पावटा विधानसभा में घूम कर लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं नौजवान बुजुर्ग महिलाएं सभी उनके समर्थन में खुलकर आगे आ रहे हैं।

ऐसा पहली बार है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं वहीं ग्रामीणों का उन्हें खुलकर समर्थन भी मिल रहा है।

पार्टी निर्देशों अनुसार मदन मोहन शर्मा पावंटा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र व सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है। अपने जनसम्पर्क अभियान दौरान गोजर अडेन पंचायत में पार्टी मजबूती के लिए एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

जानकारी देते जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन चौधरी…

जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हिमाचल में जयराम सरकार डबल इंजन का कार्य कर रही है। जिससे प्रदेश उन्नति की राह पर अग्रसर हुआ है। देश में कोरोना जैसी महामारी होने के बावजूद भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। देश का बच्चा बच्चा भारत को आज मजबूत हाथों में देखकर खुद को सुरक्षित महसूस करता है। ठीक इसी तरह प्रदेश में जयराम सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के हर तबके के लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ दे रहे है।

आप‌ ने चुना संगठन का अनुभव रखने वाला प्रत्याशी मनीष ठाकुर
मनीष ठाकुर होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी… प्रदेश की पहली सूची जारी… 

मदन मोहन शर्मा जनसंपर्क अभियान के दौरान गिरीपार व गिरीआर के नौजवान, बुजुर्ग व अन्य ग्रामीणों से कई बार रूबरू हुए हैं, इस दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर से कहा है कि वह भाजपा पार्टी के साथ 30 सालों से जुड़े हैं,भाजपा जिस भी चेहरे को पार्टी सिम्बल पर चुनावी मैदान में उतारेगी उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल जान से मेहनत की जाएगी , पार्टी के निर्णय को सर्वोपरी रखा जाएगा ।

मदन मोहन शर्मा का कहना है कि वह गिरीपार के कई खेल टूर्नामेंट व सामाजिक कार्यों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर चुके हैं। जिस कारण विशेषकर युवाओं व ग्रामीणों का उनसे खासा लगाव है।

आपको बताते चले कि एक और जहाँ फील्ड से मदन मोहन शर्मा के पक्ष में माहौल बन चुका है, वहीं केंद्रीय नेताओं का भी उन्हें आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पावंटा प्रवास दौरान भी अपने समर्थकों सहित नड्डा का जोरदार स्वागत किया था, जिसके बाद नड्डा ने उन्हें विशेष तौर पर दिल्ली आने का आमंत्रण दिया और वह दिल्ली में उनसे राजनीतिक परिचर्चा खुलकर कर आए थे।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के समक्ष भी उनकी एक समझौता बैठक आयोजित हुई, इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि इस बार पावंटा साहिब से बदलाव लाना जरूरी है ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। उनके निर्देश पर वह पार्टी मजबूती के लिए कार्यो को जमीनी स्तर पर कर रहे है।

गोजर में जन सम्पर्क अभियान दौरान पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, वर्तमान उप प्रधान गोजर गुरजीत सिंह आदि के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

0

गीता राम जिला भाजयुमो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और अविनाश सैनी महासचिव नियुक्त, 

Ashoka Times…

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन चौधरी ने युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर से विस्तृत चर्चा के उपरांत मोर्चा का विस्तार करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में युवा मोर्चा को देश के प्रधानमंत्री संबोधित करने वाले हैं जिसके लिए जिला सिरमौर में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है और यहां से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उपस्थित रहेंगे।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी…

1. वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- गीता राम पड़दूनी नाहन।

2. उपाध्यक्ष :- अंकुर राणा काला अम्ब नाहन, रणवीर ठाकुर हरिपुरधार रेणुका जी, जयप्रकाश बागथन पच्छाद।

3. महामंत्री :- अविनाश सैनी शिवपुर पाँवटा साहिब।

4. सचिव :- वीरेंदर, बिरसानंटा बागना शिलाई।

5. सह मीडिया प्रभारी:- दिनेश शर्मा पडिया पच्छाद।

6. सह प्रवक्ता :- वीरेंदर कँवर पजोता पच्छाद।

7. सोशल मीडिया प्रभारी:- विवेक धीमान देवीनगर पाँवटा साहिब।

8. सोशल मीडिया सह प्रभारी:- विनोद ठाकुर रनवा रेणुका जी अंकुश कुमार दढ़ोल जयहर, पच्छाद।

9. कार्यकारिणी सदस्य : राजीव चौधरी कोटडी पाँवटा साहिब, श्रवण कुमार ब्यास भूड़ पाँवटा साहिब, जय पाल ठाकुर मालगी पाँवटा साहिब, राकेश कुमार निहालगढ़ पाँवटा साहिब, आशु कश्यप खोदरी माजरी पाँवटा साहिब, कपि पुंडीर दुगाना शिलाई, जगदीप शर्मा कफोटा शिलाई, अनुज शर्मा दाया कुहन्ट शिलाई, पुलकित सिंघला ददाहू रेणुकाजी चंद्रदेव ठाकुर भाटन भुजोंड रेणुका जी, विजय ठाकुर द्राबिल रेणुका जी, हर्ष आनंद राजगढ़ पच्छाद, सोहन लाल डोचिज्ञान कोट पच्छाद, रवि भीमटा बड़वा रेणुका जी, सूरी राणा कोरग रेणुका जी, अनुज कुमार पपड़ाना रजनीश कुमार रामपुर नाहन, रणजीत राणा पल्होड़ी नाहन की शामिल किया गया हैं।

मनीष ठाकुर होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी… प्रदेश की पहली सूची जारी… 

 

मोटरसाइकिल सवार को फूल भेंट करते डीएसपी बीर बहादुर

दो पहिया वाहन को ही फूल भेंट कर मीडिया की सुर्खियां क्यों बटोरते हैं अधिकारी…

 

 

मनीष ठाकुर होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी… प्रदेश की पहली सूची जारी…

0

प्रत्याशी सूची जारी करने में भाजपा तीसरे स्थान पर…बड़े बदलाव की आशंका…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सहित हिमाचल की पहली सूची आप पार्टी ने जारी की है जिसमें मनीष ठाकुर को पोंटा साहिब से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनीष ठाकुर इस बार आप पार्टी के प्रत्याशी होंगे वह पांवटा साहिब विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे जिसकी पुष्टि आप पार्टी के बड़े नेताओं ने कर दी है।

बता दे कि मनीष ठाकुर को संगठन में काम करने का अनुभव काफी लंबा है वह कई प्रदेशों में युवा संगठन खड़ा कर चुके हैं, चुनावों में भी वह बेहतरीन रणनीति युवाओं के साथ बना कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं यह अलग बात है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उनकी अनुभवी पारियों को नहीं देख पाई।

दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया कांग्रेस ने…बलदेव तोमर 

अनदेखी के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया वही आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पांवटा साहिब घोषित कर उनको काम करने का बेहतरीन मौका दिया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष ठाकुर विधानसभा पांवटा साहिब में सबसे अधिक नुकसान कॉन्ग्रेस पार्टी को ही पहुंचाएंगे क्योंकि उनके साथ जुड़े 70% लोग उस संगठन से आते हैं जिसे उन्होंने कांग्रेस के लिए खड़ा किया था।

आम आदमी पार्टी इस बार अच्छे अनुभवी मनीष ठाकुर को प्रत्याशी बनाकर काफी मजबूत स्थिति खड़ी कर सकती है।

मोटरसाइकिल सवार को फूल भेंट करते डीएसपी बीर बहादुर

दो पहिया वाहन को ही फूल भेंट कर मीडिया की सुर्खियां क्यों बटोरते हैं अधिकारी… 

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है फिलहाल भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर चली हुई है क्योंकि अभी तक उन्होंने एक भी सूची अपने प्रत्याशियों की जारी नहीं की है ऐसी भी आशंका है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व एक अलग रास्ता अख्तियार कर 25% तक टिकट नए चेहरों को दे सकता है।

गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष 

मनीष तोमर ने उठाए उन पंचायतों पर सवाल जिन्हें नहीं मिला जनजातीय दर्जा

दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया कांग्रेस ने…बलदेव तोमर

0

हाटी समुदाय की भोलीभाली जनता का खाली वोटबैंक के लिए इस्तेमाल …

Asoka times…20September 

हाटी समुदाय के केंद्र सरकार से जनजातीय घोषित करने के बाद पहली बार कमरऊ पंचायत में बलदेव तोमर का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हाटी समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि हमारे उपर देवी देवताओं का आशिर्वाद रहा है क्योंकि कमरऊ मंदिर में मैंने कसम खाई थी कि अगर में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित नहीं करवा पाया तो में क्षेत्र में वोट मांगने नहीं आऊंगा।

लेकिन देवी देवताओं ने हमारे क्षेत्र पर पूरा आशिर्वाद रखा और केंद्र सरकार ने हमारी यह मांग पुरी कर हमें बहुत बड़ी सौगात दी है। बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आप को हाटी समझा तथा 55 साल पुरानी मांग को केंद्र में बड़ी प्रमुखता से रखा और हमारी मांग को पूरा करवाया। उन्होंने कहा कि इस पहले भी प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन कांग्रेस ने हाटी समुदाय की भोलीभाली जनता को खाली वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया व लोगों को ठगते रहे।

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई में हाटी समुदाय ने एक महा खुमली का आयोजन किया तथा उस खुमली में कांग्रेस के नेताओं ने बड़ी बाते करी लेकिन हाटी मुद्दे का हल देख हाटी खुमली से दूरी बनाकर दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई में 60 साल तक एक ही परिवार ने राज किया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के हमेशा पिछड़ा रखा। उन्होंने कहा कि अगर जौनसार बावर के साथ हमारे गिरिपार क्षेत्र को भी जनजातीय घोषित करवा देते तो हमारे क्षेत्र से सैकड़ों युवा उच्च पदों पर होते। लेकिन कांग्रेस हमारे क्षेत्र को विकसित नहीं देख सकते। मुख्यमंत्री ने गिरिपार क्षेत्र का मामा बनकर हमारी यह मांग पूरी करवाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना वादा पूरा कर दिया है अब ऋण चुकाने का समय आ गया है। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में पांचों की पांचों सीटे जीतकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के झोली में डालना है। इस बार हाटी के नाम पर वोट करने का समय आ गया है।

इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, अतर नेगी, गुमान वर्मा, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, रजनीश चौहान, सुरत चौहान, जगदीश तोमर, दिनेश चौहान, बहादुर सिंह, चंद्र मोहन ठाकुर, खजान सिंह ठाकुर, सुनीता तोमर, रक्षा देवी, लता ठाकुर, रेखा देवी आदि मौजूद थे।

ग्राम पंचायत भगानी के 51 परिवार भाजपा में शामिल…

0

कुछ पंचायतें मापदंड पूरा नहीं करती इसलिए जनजाति है क्षेत्र से बाहर… सुखराम

Ashoka Times…

भगानी में 51 परिवारों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर व शहर में हुए विकास कार्यो को देखते हुए कॉंग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन। इस दौरान हमारे साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही इसकी जानकारी रोहित चौधरी ने मिडिया से सांझा की है।

वही ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि गिरीपार की जिन 11 पंचायतों को हाटी जनजाति के नाम से दर्जा मिला है वह अपने 5 मापदंडों के आधार पर हाटी बनाए गए हैं शेष गिरी पार की पंचायत उन मापदंडों को पूरा नहीं करती हैं परंतु क्षेत्र को जब शेड्यूल एरिया बनाया जाएगा तो उसमें शेष पंचायते भी लाभान्वित होंगी ।

मनीष तोमर ने उठाए उन पंचायतों पर सवाल जिन्हें नहीं मिला जनजातीय दर्जा

गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष 

यह पंचायतें मानपुर देवड़ा, गोरखूवाला, पूरूवाला, सालवाला, डोबरी, कंडेला, सिंहपुरा, भंगानी, खोदरी माजरी आदि हैं जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार से क्षेत्र की उन्नति के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध होगा जोकि इस क्षेत्र की सभी पंचायतों की जनसंख्या के अनुरूप 31000रू पर हेड के हिसाब से होगा। सभी राजनेताओं से अनुरोध करूंगा कि हाटी मुद्दे पर लोगों में अवधारणा पैदा ना करें।

मोटरसाइकिल सवार को फूल भेंट करते डीएसपी बीर बहादुर

दो पहिया वाहन को ही फूल भेंट कर मीडिया की सुर्खियां क्यों बटोरते हैं अधिकारी…

परिवारों के सदस्यों के नाम गुलजारी, गुरमुख, सुरजीत सिंह, बतना, कालू राम, अजमेर सिंह, राजेश कुमार, अली खान, सोएब, मासूम अली, इरफान अली, कमालुदीन, रजाक, यशवंत सिंह, प्रमोद कुमार, नाजिम, शमशाद अली, परमजीत सिंह, नया सिंह, ओम प्रकाश, इलम सिंह, जगमोहन सिंह, मुकंद लाल, महेश कुमार, बहादुर सिंह, धर्मवीर सिंह, नन्दलाल, हरविंदर सिंह, हरिदास, सुखदेव, अनवर, असलम, भठी सिंह, परमजीत कौर, जयचंद, ईश्वर सिंह, अमित सिंह, अनुज, शुभम, पदम सिंह, जियाराम, गुरमीत सिंह, परमा देवी, संदीप सिंह, कमलजीत सिंह, रविंदर सिंह, शशि पाल, मदन लाल, सुमित कुमार, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, नवप्रीत सिंह है।