26.9 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

मां-बाप सहित 11 वर्षीय बच्ची मकान में दफन… हिमाचल में बड़ा हादसा 

Ashoka Times…9 July 23 Himachal Pradesh 

शिमला के कोटगढ़ क्षेत्र में मां-बाप सहित 11 वर्षीय बच्ची मकान में उस वक्त दफन हो गए जब भूस्खलन के कारण मकान का एक बड़ा हिस्सा बैठ गया।

जानकारी के मुताबिक यहां बीती रात एक मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान में पांच लोगों का परिवार रह रहा था। इस दौरान दम्पति अनिल (32) और पत्नी किरण बेटी स्वप्निल (11) की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई है। तीनों के शवों को निकाल दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों जयचंद और उनकी पत्नी बीना देवी को हल्की चोटें आई है। हादसे में वे बाल-बाल बच गए। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि राज्य में 24 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश से जुड़ी आपदाएं सामने आ रही हैं। अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए, जबकि चार लापता हैं। 354 मवेशी भी इस दौरान मारे गए हैं। इसके अलावा 70 कच्चे-पक्के मकान, सात दुकानें और 34 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मानसून सीजन में अब तक 362 करोड़ की संपति की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 204 करोड़ की क्षति हुई है, जबकि जलशक्ति विभाग को 127 करोड़ और बागबानी विभाग को 26 करोड़, बिजली बोर्ड को 92 लाख और शहरी विकास विभाग को 38 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

रियासत कालीन मूर्ति को चुराने वाले…48 घंटे में आरोपियों की पहचान और गिरफतार…

अराजपत्रित करमचारि महासंघ सिरमौर के चुनाव का बिगुल बजा… शेड्यूल जारी

प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को दें एडमिशन…सरकार देगी वित्तीय सहायता… 

राशन डिपो में मिलेगा 110 रूपए लीटर सरसों का तेल… सबके लिए एक समान होंगे रेट

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles