Ashoka Times…6 June 23 Himachal
नगर पंचायत शाहपुर में रूपाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद मायके वालों ने बेहद गंभीर हत्या के आरोप लगाए हैं।
महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी बेटी को मार डाला है महिला के परिजनों ने बताया है कि उसके शरीर पर मारपीट के भी निशान पाए गए हैं।
गुस्साए परिजनों ने महिला का शव ससुराल के आंगन में रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। जिसकी पूर्ण रूप से जांच होनी चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार महिला को रविवार को नागरिक चिकित्सालय शाहपुर लाया गया, जहां से उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान रविवार शाम को उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि इस सारे घटनाक्रम की जानकारी मायके वालों को नहीं दी गई। रविवार शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ससुराल में मायके वालों के पहुंचने से पहले ही बिना किसी रस्म के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इतने में मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने शव को बिना रस्मों के ले जाने पर आपत्ति जताई।
पुलिस ने बीच बचाव करते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाया। पांच वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। पुलिस थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप कुमार ने कहा कि महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगमंच के माध्यम से दिया संदेश…द रोज़ आर्किड…
चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… पूछताछ जारी
गिरिपार संघर्ष समिति ने लगाए बांगरण पुल में भ्रष्टाचार के आरोप…जांच की मांग
प्रदेश सरकार ने रोकी साढ़े 4 लाख मजदूरों की श्रमिक सहायता राशि…शिमला में हल्ला बोल