25.2 C
New York
Wednesday, August 6, 2025

Buy now

सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह में बनी नए बड़े पदों को लेकर सहमति…

हिमाचल में दबाव की राजनीति कौन किस पर भारी

Ashoka Times…10 may 23 

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी इसके अलावा नगर निगम चुनावों में मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के बीच सहमति बन गई है।

दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सियासत को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह दोनों की मुलाकात हुई जहां पर 3 कैबिनेट मंत्रियों सहित मेयर और डिप्टी मेयर के पद को लेकर आपसी सहमति बन गई है

बता दें कि जल्द ही हिमाचल पहुंचते ही नामों का ऐलान हो सकता है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 17 महिलाओं का टिकट दी थी और इनमें से 14 ने चुनाव जीत लिए हैं। मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बीच मेयर पद महिला को देने पर भी चर्चा हुई है। ऐसी स्थिति में डिप्टी मेयर चुनाव जीते 10 पुरुषों में से किसी एक को दिया जा सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन और सरकार में तालमेल पर भी दिल्ली में वार्तालाप हुआ है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 3 कैबिनेट मंत्री और मेयर डिप्टी मेयर पदों को लेकर प्रतिभा सिंह दिल्ली में डेरा जमाए हुए थी लगातार प्रयास किए जा रहे थे कि अपने-अपने लोगों को इन बड़े पदों में स्थापित किया जा सके ताकि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में दबदबा कायम रह पाए।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पहले हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से उनकी मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्नाटक चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक हिस्सा लेने गए थे। दिल्ली में दोनों नेताओं ने हिमाचल की राजनीति से जुड़े कई अहम मसलों पर चर्चा की। इनमें सरकार में खाली तीन मंत्रिपदों को भरने सहित निगम और बोर्ड में तैनातियों पर भी बातचीत की है। प्रदेश में आगामी दिनों में इन पदों को भरने को लेकर भी राज्य सरकार कदम उठा सकती है।

प्रदेश के 250 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी 

अंबाला फर्म के खिलाफ तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

पांवटा साहिब पहुंची सांसद पर लगे यौन शोषण की आग…शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च …

स्कूली छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामले में अध्यापक गिरफ्तार…!

दो कारों की आपसी भिड़ंत… 4 लोग गंभीर घायल

स्कूल गई नाबालिका लापता… मां ने लगाई मदद की गुहार…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles