26.5 C
New York
Friday, August 15, 2025

Buy now

बैकडोर से नहीं होंगी अध्यापकों की भर्तियां मुख्यमंत्री ने भ्रम किया दूर… उद्योग मंत्री के बयान के बाद

animal image

Ashoka Times…28 April 23 

animal image

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ते हुए साफ किया है कि शिक्षकों की अस्थाई भर्ती नहीं होगी लोक सेवा आयोग के जरिए ही सब पद भरे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों की अस्थाई भर्ती को लेकर सभी धर्मों को दूर कर दिया गया है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहां की हिमाचल सरकार अस्थाई अध्यापकों की भर्ती नहीं करेगी।

AQUA

उन्होंने कहा कि मैंने आज सुबह ही अखबारों के माध्यम से पढ़ा कि सरकार शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक के जरिए शिक्षकों की नियुक्तियां करने जा रही है। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी बैकडोर नियुक्तियों की सरकार की कोई मंशा नहीं है। भर्तियों को लेकर बनाई गई कमेटी को सिर्फ यही कहा गया है कि जहां-जहां शिक्षकों के पद खाली हैं, उनकी जानकारी जुटाई जाए।

सीएम ने कहा कि जो भी नियुक्तियां होंगी, वह पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से की जाएंगी। अस्थायी भर्ती को लेकर जो भ्रमजाल मीडिया द्वारा फैलाया जा रहा है, उसे लेकर सरकार की कोई नीति नहीं है। सरकार पारदर्शिता में विश्वास रखती है और जब भी खाली पदों पर भर्ती होगी, वह पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। अखबारों में जो कुछ भी आया है, वह निश्चित तौर पर गलत है।

बता दें कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा बयान जारी किया गया था की शिक्षा निदेशक और उपनिदेशक के माध्यम से अस्थाई नियुक्तियां शिक्षकों की की जाएंगी जिसका खंडन मुख्यमंत्री को खुद सामने आकर करना पड़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने जो कमेटी गठित की है उसको सिर्फ इतनी जिम्मेदारी दी है कि वह प्रदेश भर में खाली पड़े शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची बनाएं।

गेहूं से भरा कटटा चोरी करने पर यूवक गिरफ्तार… police. ने किया कोर्ट में पेश

समय से पहले गंवा रहे यूवा अपनी जान, सड़क नाली और झाड़ियों से मिल रहे शव…!

भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु देश भर के 176 स्थानों पर ऑनलाइन

14 लाख रुपए का सोना लेकर भागने वाले को पुलिस ने कैसे दबोचा…जिला सिरमौर पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

अमित शाह पर नफरती भाषण देने पर FIR दर्ज …पढ़िए क्या बोले शाह…

गौशाला के सामने तड़प रही गौवंश…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles