25.1 C
New York
Monday, August 18, 2025

Buy now

व्यक्ति को खेतों में मिला पाकिस्तान नोट… जांच में जुटी पुलिस

animal image

Ashoka time’s…28 January

animal image

राजधानी शिमला रामपुर के ननखड़ी के टिक्करी गांव में एक व्यक्ति के खेत में फटे गुब्बारे में पाकिस्तान नोट मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने नोट को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ग्राम पंचायत नीरथ के उप प्रधान प्रेम चौहान ने पुलिस थाना ननखड़ी को फोन से सूचना दी टिक्करी गांव में एक खेत गुब्बारों के साथ खेत में पाकिस्तानी नोट मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखरी से दिवान चन्द और प्रदीप टिक्करी के लिए रवाना हो गए।

AQUA

खाना खाने बैठे तो खेत मालिक को पता चला मौके पर पहुंचे तो खेत मालिक ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपनी माता के साथ अपने खेत में काम करने गया थे। जब अपनी माता के साथ दिन का खाना खाने खेत में बैठे तो यह एक छोटा फट्टा हुआ गुब्बारा मिला। जिसमें 10 रुपए का करंसी नोट मिला। जिसकी सूचना उन्होंने उपप्रधान ग्राम पंचायत नीरथ को दी थी।

उसे यह मालूम नहीं कि यह गुब्बारा कैसे उसके खेत में पहुंचा। इस नोट में STATE BANK OF PAKISTAN NO BZD5522554 का मार्का है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर नोट बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है।

आरोपी 10 से 12 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका….रिमांड के दौरान बात कबूली

ददाहु अस्पताल में दर्द से तड़पती रही महिलाएं… आपातकालीन वार्ड से नदारद रहे डॉक्टर

इस तरह परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर रहे मेहरबान..

महिलाओं को कैसे मिले पैंशन सुविधा आज हो सकता है साफ…

सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर महापर्व का आयोजन….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles