Ashoka time’s….29 December
राजधानी शिमला के नेरवा में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक की मौत व दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित हो सड़क से फिसल गहरी खाई में जा गिरी।हादसा नेरवा 27 किलोमीटर दूर रोहाना के समीप हुआ है।
मृतक व्यक्ति की पहचान बंसी लाल धमरोली के तौर पर हुई है।घायल बालक राम नेरवा का ही रहने वाला है।
घायल व्यक्ति को नेरवा अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है