26.2 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री….कल लेंगे शपथ 

प्रियंका बोली 50 वर्ष आपके परिवार से रहे मुख्यमंत्री अब नहीं….

Ashoka Times…10 December 

आखिरकार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय कर दिया गया है कांग्रेस सरकार में सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने खुद इस नाम का चयन किया है और प्रतिभा सिंह द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें साफ शब्दों में कह दिया गया कि पिछले 50 वर्षों तक आपके परिवार से मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन अब बदलाव जरूरी है जिसके बाद सर्वसम्मति से सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय कर दिया गया।

इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने भी हल्का सा विरोध किया लेकिन उन्हें भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि आप अगर साथ नहीं दे सकते तो आप स्वतंत्र हैं।

सुक्खू का सफर…

वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2003 में पहला चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2007 में फिर जीते। 2012 का चुनाव हारे। 2017 के विस चुनाव में फिर सता में वापसी की। 2022 के विस चुनावों में चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2013 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने थे। उनकी संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

प्रतिभा सिंह 1998 में सक्रिय राजनीति में आई थीं। पहला चुनाव मंडी संसदीय क्षेत्र से लड़ा था, जब भाजपा के महेश्वर सिंह ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से पराजित किया था। 1999 में लोकसभा का दोबारा चुनाव हुआ था। प्रतिभा सिंह ने यह चुनाव नहीं लड़ा था। 2004 के आम लोकसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार अपनी किस्मत आजमाई थी। समधी महेश्वर सिंह से 1998 की हार का बदला लेकर वह पहली बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं। थीं। 2009 का लोकसभा चुनाव उनके पति पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने लड़ा था। 2012 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह ने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था। 2013 में उपचुनाव हुआ तो प्रतिभा तीसरी बार मैदान में उतरीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles