22.3 C
New York
Sunday, August 3, 2025

Buy now

स्वावलंबन तथा स्वरोजगार से होगी महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ…

शी हॉट बागपशोग की महिलाओं ने भगवती नामक उत्पाद किया तैयार

Ashoka time’s…1 April 25

डॉ. प्रियंका चंद्रा उपमंडल दण्डाधिकारी के पद पर वर्तमान में पच्छाद में कार्यरत है। वह स्वयं एक महिला है तथा उनके मन में विचार आया कि किस तरह महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ किया जा सके और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलम्बी बनाया जा सके।

डॉ. प्रियंका चंद्रा ने जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के बाग पशोग में क्रियाशील शी-हॉट की 23 महिलाओं के समूह के साथ अपने विचार सांझा किए तथा उन्हें जैविक उत्पाद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद का नाम भगवती रखा गया है, जिसमें मां दुर्गा के नो रूपों का चित्रण तथा श्लोक भी है। उन्होने बताया कि शी-हॉट की महिला समुह ने गाय का गोबर, लौहबान, जंगली फूल, कपूर तथा हवन सामग्री के मिश्रण से प्राकृतिक धूप तथा हवन कप तैयार किया जो पूर्ण रूप से पर्यावरण अनुकूल है, जिससे वातावरण भी शुद्ध रहता है तथा इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है।

उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की पोशाक भी घर में छोटे-छोटे बचे हुए कपडे से तैयार की गई है, जिसे ब्रास के फूल, चुकंदर तथा तुलसी की पत्तियों से रंग दिया गया है।

डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि इस उत्पाद की सुन्दरता तथा चित्रकारी के लिए राजकीय महाविद्यालय सरांहा में शिक्षा ग्रहण कर रही कुमारी जिन्या तथा पांवना स्कूल में कार्यरत कला अध्यापक सीमा की सहायता ली गई, जिससे यह भगवती उत्पाद का बाक्स आकर्षक बना।

उन्होंने बताया कि यह कार्य इसी मार्च से आरंभ किया गया तथा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन 30 मार्च, 2025 को जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला में इस उत्पाद को प्रदर्शनी में रखा गया, जिसका विक्रय शुभारंभ उपाध्यक्ष हि.प्र.विधानसभा विनय कुमार ने किया। इसी प्रकार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी 31 मार्च, 2025 को मां नगरकोटी मेले के समापन अवसर पर यहां लगाई गई प्रदर्शनियों के अवलोकन के दौरान डॉ प्रियंका चंद्रा तथा शी-हॉट की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ करने में मददगार साबित होगा।

डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि इस उत्पाद को शी-हॉट की महिलाओं द्वारा जिला सिरमौर में आयोजित होने वाले मेलों में प्रदर्शनी तथा विक्रय के लिए रखा जाएगा तथा जिला के मंदिरों में भी इस उत्पाद को श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

जारीकर्ता

राजन कांत शर्मा,

सहायक सूचना अधिकारी (त.)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles