26.4 C
New York
Saturday, August 2, 2025

Buy now

खाई में शव फेंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे…. सीडीआर लोकेशन के आधार पर पहुंची आरोपियों तक पुलिस…पढ़े पूरा मामला

 

Ashoka Times….31 January 2025

नजदीक सतौन खाई में शव फेंकने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डंप डाटा, सीडीआर और लोकेशन के आधार पर यमुनानगर से गाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बता दें की बीते मंगलवार देर शाम को सतौन से रेणुका जी की तरफ जाते हुए एक गाड़ी में वाहन सवार दो लोगों ने शव खाई में फैंक दिया था। इस पूरी घटना काफी दूर से बाइक स्वरों ने देखा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रेणुका स्टोन के बीच में दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दिए थे।

*मोबाइल तनाव, सिर दर्द, सर्वाइकल प्रॉब्लम, माइग्रेन जैसी दिमागी बीमारियों से पाएं राहत….*

वहीं पुलिस ने डंप डाटा और सीडीआर बरामद की। साइबर टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू किया। फुटेज में एचआर-02 एन-8811 मारुति कार दिखाई दी। गाड़ी और चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया। एक टीम को यमुनानगर रवाना किया गया। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के बरामद की। आधार पर पुलिस ने य यमुनानगर से गाड़ी बरामद कर ली।

मृतक और दोनों आरोपी यमुनानगर से….

आरोपियों में योगेश त्यागी (25) निवासी घर गोविंदपुरी पुलिस थाना सिटी यमुनानगर हरियाणा और विशेष कंबोज (29) निवासी घर गोविंदपुरी पुलिस थाना फरकपुर यमुनानगर हरियाणा थाना फरक है। मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया है। शव की पहचान विशंक बक्शी (27) पुत्र बिशंम बक्शी प्रोफेसर कॉलोनी शिव मंदिर यमुनानगर के रूप में हुई है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

– मानवेंद्र ठाकुर, डीएसपी पांवटा

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ की जा रही है कि है इस शव को कैसे और किन हालात में यहां पर लेकर आए थे जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि साइबर टीम द्वारा इस मामले में हम जिम्मेदारी के चलते इस पूरे मामले का खुलासा हो पाया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles