BusinessNews

पांवटा साहिब के नए SDPO होंगे मानवेन्द्र ठाकुर….

Ashoka Times….25 December 2024

हिमाचल प्रदेश पुलिस में महकमे में बड़ा फेर बदल किया गया है । इस दौरान अब पांवटा साहिब की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर के कंधों पर सौंपी गई है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने लोकहित में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) के अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश दिए हैं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले पांवटा साहिब की सुरक्षा मानवेन्द्र ठाकुर को सौंपी गई। वही डीएसपी पांवटा साहिब का कार्यभार संभाल रही अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय, शिमला को तुरंत रिपोर्ट करना होगा।

इससे पहले मानवेन्द्र ठाकुर, एचपीपीएस (2022), उप पुलिस अधीक्षक (शहर) शिमला, हिमाचल प्रदेश, में सेवाएं दे रहे थे। बता दे कि हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विसेज के 17 से अधिक अधिकारियों को नई नियुक्तियें सौंपीगई है।

*कारनामा…पांवटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पिता देवेंद्र सिंह लांबा डकार गए सरकार के 30 लाख रुपए…*

कारनामा…पांवटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पिता देवेंद्र सिंह लांबा डकार गए सरकार के 30 लाख रुपए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *