28 C
New York
Thursday, July 31, 2025

Buy now

श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में 60 वर्षीय महिला के पेट से निकाली 12 किलो की रसौली…शरद

Ashoka Times…2 August 2024

पांवटा साहिब के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर 60 वर्षीय महिला के पेट से 12 किलो की रसौली को सफलतापूर्वक निकाला गया है परिवार के लोगों ने डॉक्टर शरद गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।

शहर के नामी सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में सुरेश देवी उम्र 60 शमशेरपुर के पेट से लगभग 12 किलो की रसौली निकाली है। वह पिछले चार साल से पीड़ित थी तथा मुलाना व नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती रह चुकी हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर शरद गुप्ता जो कि शहर के जाने-माने सर्जन भी है उन्होंने बताया कि वीरवार को 60 वर्ष से महिला उनके पास इलाज के लिए आई इस दौरान महिला का पेट काफी खुला हुआ था उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पिछले लंबे समय से भूख भी बेहद कम हो गई थी। दरअसल उनके पेट में रसौली थी जिसने अन्य अंगों को भी अपनी जकड़ में ले लिया था जिसके बाद गत दिवस परिजन महिला को सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में लेकर आए महिला का अब सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है और महिला स्वास्थ्य लाभ ले रही है ।

गौरतलब है की सिद्धिविनायक हॉस्पिटल शहर का नामी और बेहतरीन हॉस्पिटल में से है तथा सिविल सर्जन डाक्टर शरद गुप्ता ने पहले भी कई जटिल ऑपरेशन कर बड़ी रसौलियों को निकाला है परंतु आज सुबह जब उन्होंने महिला का ऑपरेशन किया तो उस वक्त वह खुद हैरान रह गए जब उन्होंने महिला की बच्चेदानी से रसौली निकाली जिसका वजन किया तो 12 किलो के करीब था।

ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जन डाक्टर शरद गुप्ता , डॉक्टर शिल्पी गुप्ता एनिस्थिया डॉक्टर सी बी वर्मा और स्टाफ से धर्मपाल , संजू राणा , महिपाल, संजय , रजस अली , शाहिदा आदि शामिल थे 

वही इस दौरान डॉक्टर शरद गुप्ता ने बताया कि रसौली बनने के क्या कारण हो सकते हैं…

हार्मोनल असंतुलन: कई मामलों में, रसौली गर्भाशय के अंदर हार्मोनल असंतुलन के कारण विकसित होती है।

गर्भाशय की संरचना में बदलाव: कभी-कभी गर्भाशय की संरचना में परिवर्तन होने से रसौली बन सकती है।

लक्षण…

थकान और तनाव: दिनचर्या में अधिक थकान और तनाव रसौली के विकास का कारण बन सकते हैं।

संक्रमण: कई बार गर्भाशय में संक्रमण होने से रसौली विकसित हो सकती है।

आयु: बढ़ती उम्र के साथ, महिलाओं में रसौली के होने की संभावना बढ़ जाती है।

ये थे कुछ प्रमुख कारण, लेकिन रसौली के अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको रसौली के संकेत मिलते हैं, तो समय रहते चिकित्सा विशेषज्ञ से जांच करवानी बेहद आवश्यक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles