26.5 C
New York
Friday, June 20, 2025

Buy now

spot_img

नहीं रूक रहा नदी नालों से अवैध खनन… 2 महीने में 9 लाख के चालान

Ashoka Times…6 June 2024

पांवटा साहिब में नदियों से अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग की कोशिशों के बावजूद खनन माफिया रात के अंधेरे में नदी-नालों का सीना छलनी करने में लगे हुए हैं।

बीते दो माह में ही वन विभाग की टीम ने यमुना, गिरि नदी, बाता समेत बरसाती नदी-नालों में अवैध खनन के 51 मामले पकड़े हैं जिसमें 9.22 लाख जुर्माना वसूला गया है।

अप्रैल माह में यमुना और गिरि नदी के किनारे अवैध खनन करते हुए 26 मामले पकड़े हैं जिसमें कुल 4.3 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

मई में पांवटा रेंज, भगानी और माजरा रेंज के कर्मचारियों ने अवैध खनन के 25 मामले पकड़े और उनसे 4.92 लाख रुपये का जुर्माना राशि वसूल की गई।

उधर, डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग की खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई है जो कि दिन के उजाले के साथ-साथ रात के अंधेरे में भी जगह-जगह दबिश देकर खनन माफियाओं की कमर तोड़ रहे हैं।

उधर लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दरअसल नदी नालों से करोड़ों रुपए की खनन सामग्री तस्करी की जा रही है केवल लोगों और सरकार से जान बचाने के चक्कर में कुछ लाख रुपए का चालान कर माफियाओं की जेबें भरने का काम किया जा रहा है।

टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त में तीन लोगों की मौत…10 लोग घायल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित महिला मण्डल देवठना नानडी 

जंगल में लगी आग से टुहेरी गांव मे राख हुई पशुशाला 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles