News

अपने कुर्सी बचा गए CM. सुखविंदर सिंह सुक्खू…. लोकसभा की चारों सीटें गंवाई….

Ashoka time’s…4 june 24 

animal image

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में विधानसभा तो बचा ली लेकिन लोकसभा नहीं बचा पाए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। भाजपा ने यहां पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया, लेकिन विधानसभा उप-चुनाव में 6 में से 4 सीटें जीतकर CM सुक्खू सरकार को बचाने में कामयाब रहे हैं।

इससे राज्यसभा चुनाव में सरकार पर आया सियासी संकट अब टल गया है। इसी के साथ हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है, जो कि मौजूदा विधानसभा में 65 विधायकों के हिसाब से बहुमत से 5 ज्यादा है।

वहीं, इस हार के बाद 4 जून को प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा को भी करारा झटका लगा है। BJP केवल धर्मशाला और बड़सर में ही जीत दर्ज कर पाई है। धर्मशाला में दिग्गज नेता सुधीर शर्मा और बड़सर में इंद्रदत्त लखनपाल चुनाव जीते हैं। दोनों कांग्रेस सरकार से भी चार-चार बार विधायक रह चुके हैं। 4 सीटों पर भाजपा की हार ने हिमाचल में सरकार बनाने के दावों की हवा निकाल दी है।

animal image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों हिमाचल में कांग्रेस सरकार को गिरकर अपनी सरकार बनाने के जो वायदे किए थे वह भी धरे के धरे रह गए हैं हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की चार सीटों को जीतकर हिमाचल प्रदेश से से कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया है।

उधर पूरे देश में उत्तर प्रदेश के जो नतीजे रहे हैं वह बेहद चौंकाने वाले रहे हैं जहां पर कांग्रेस सहित उसके गठबंधन के लोगों ने जबर्दस्त जीत हासिल की है जो दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश जैसी जगह पर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है भारतीय जनता पार्टी के लिए यह विचार का समय है कि वह आने वाले समय में केवल राम के नाम पर ही राजनीति करेंगे या देश में बेरोजगारी महंगाई और अन्य विकास मुद्दों को लेकर काम किया जाएगा।

सिरमौर में मिली सुरेश कुमार कश्यप को बम्पर लीड…

चारों Seat पर जीत से उत्साहित हरिपुरधार के BJP कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल…

संगड़ाह की दुर्गा Limestone Mine के समीप खाई मे जा गिरी Pick-up 

हिमाचल लोकसभा चुनाव अपडेट….

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *