28.7 C
New York
Sunday, June 22, 2025

Buy now

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन…

7 बार सांसद रह चुके…

Asokatime’s….10 October 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के चलते उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह भी बताया गया है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

वहीं तबीयत में सुधार ना होने की वजह से 1 अक्तूबर की रात को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।जहां डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

बता दें कि मुलायम सिंह के राजनीतिक करियर पर नजर डाले तो वह 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे। 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे। लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे। मुलायम सिंह 7 बार सांसद भी रह चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles