30.3 C
New York
Monday, July 21, 2025

Buy now

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यमुना ब्रिज को खोखला कर रहा खनन माफिया… अधिकारियों की सांठ-गांठ…?

Ashoka Times…29 March 2024/पांवटा साहिब 

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाला एकमात्र यमुना ब्रिज के आसपास खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर रहे हैं और विभाग के अधिकारी देखकर भी मूकदर्शक बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड यूपी को जोड़ने वाले एकमात्र यमुना ब्रिज की जड़ों को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस यमुना ब्रिज के 50 मीटर के दायरे में जमकर अवैध खनन माफिया कर रहा है वहीं विभागीय अधिकारी इस पर कार्यवाही करने के बजाय हजार दो हजार के चालान कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

पांवटा साहिब के यमुना ब्रिज की सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका है उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला यह एकमात्र प पुल है। पहले ही इंजीनियर इस ब्रिज को खतरे के निशान से ऊपर बता चुके हैं क्योंकि 70 के दशक में बना यह पुल अपनी समय सीमा खत्म कर चुका है। इस पर केवल 10 टन वजन पास है जबकि हर रोज इसके ऊपर से 60 से 70 टन वजन के डंपर गुजर रहे हैं ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा यहां हो सकता है।

बता दें कि इस पल की रिपेयर के लिए भी कई महीनो से काम अटका हुआ है क्योंकि अगर इस पल को रिपेयर के लिए बंद करते हैं तो कईं राज्यों के आने जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

वहीं विभाग की बात करें तो हमेशा की तरह कम स्टाफ होने की दुहाई देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहा है जबकि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यमुना ब्रिज को सुरक्षित रखने के लिए खनन विभाग पुलिस, फॉरेस्ट विभागों की शक्तियों का भी इस्तेमाल कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अपनी जेबों को भरने के चक्कर में इस महत्वपूर्ण यमुना ब्रिज को नुकसान पहुंचाने का काम सभी विभाग मिलकर कर रहे हैं।

मेले में चारों ओर पुलिस की घेराबंदी से स्थानीय लोग परेशान… 

क्या सुनीता केजरीवाल होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री….पढ़िए क्या संकेत आ रहे सामने..

61 वर्षीय वीना की हुई दोनों घुटनों और दोनों कोहनियों की सफल सर्जरी

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles