23 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

कांग्रेस के पास 68 में से 40 विधायक, फिर भी जीत गई भाजपा… कितना सही कितना गलत 

हिमाचल की संस्कृति में ऐसा कभी नहीं हुआ… सुक्खू

Ashoka Times…27 फरवरी 24 हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश की संस्कृति में ऐसा पहली बार हो रहा है जब हिमाचल प्रदेश के 68 विधायकों में से 40 विधायक कांग्रेस के हैं उसके बावजूद राज्यसभा सीट से भाजपा ने बाजी मार ली है।

वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश की जनता कल 6 कांग्रेसी विधायकों की तरफ टक्के लगाए देख रही है जिन्होंने यहां की भोली भाली जनता के साथ विश्वास घात कर अपनी राजनीति पर दाग लगा लिया है।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इनमें से छह कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा को वोट देकर इन्होंने अपना इमान बेचा। हिमाचल की संस्कृति में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को और उसके विधायकों को जिताकर विधानसभा में भेजा है ऐसे में जिन लोगों ने प्रदेश के साथ यह गद्दारी की है उनके परिवार के लोग उनसे यह जरूर पूछेंगे कि आखिर उन्होंने यह बेहद निचले स्तर का निर्णय कैसे लिया।

हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को घोषित चुनाव नतीजों के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब किसी ने अपना ईमान ही बेच दिया…9 क्रॉस वोटिंग हुईं, उनमें से तीन निर्दलीय विधायक थे लेकिन छह अन्य ने अपना ईमान बेच दिया और उनके (अभिषेक सिंघवी) खिलाफ मतदान किया। उन्होंने अपना वोट बदला। कहा कि नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इनमें से छह कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा को वोट देकर इन्होंने अपना इमान बेचा।

हिमाचल की संस्कृति में ऐसा कभी नहीं हुआ। हिमाचल की जनता इस संस्कृति की आदी नहीं है। भाजपा की ओर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब विधानसभा सत्र चलेगा तो हम देखेंगे… वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को बधाई देते हैं। उन्होंने जीत हासिल की है।

कौन है हर्ष महाजन…

जानकारी के अनुसार हर्ष महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे।

बताया जा रहा है कि हर्ष महाजन खुद में एक बड़ी फेरबदल करने की काबलियत हिमाचल प्रदेश सरकार में रखते थे और आज उन्होंने एक बार साबित भी कर दिया है वहीं दूसरी ओर इस पूरे विश्वास घात पर हिमाचल प्रदेश की जनता की नजर पूरी तरह से बनी हुई है जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के खेमे में राज्यसभा सीट जीतने के बाद दीपावली जैसा माहौल है इतना ही नहीं कल भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लोग गवर्नर से भी मिलने वाले हैं और एक बार हिमाचल प्रदेश में वह स्थिति बनने वाली है जब सरकार को गिराकर अपनी सत्ता फिर काबिज की जा सके।

पीपलीवाला के नवनिर्वाचित प्रधान नजीर ने बताया भाजपा समर्थित…नहीं है अच्छे संकेत 

शक्ति प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आयोजित हुई अग्नि सुरक्षा पर मौक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles