22.2 C
New York
Saturday, June 21, 2025

Buy now

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सुक्खू सरकार पर लगाए युवाओं व महिलाओं से धोखाधड़ी के आरोप….

Ashoka time’s…2 December 23 

संगड़ाह। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने ने कहा कि, जब से हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता से बाहर हुई है, तब से प्रदेश की जनता लाचार और असहाय महसूस कर रही है क्योंकि प्रदेश में झूठ के दम पर बनी सरकार ना तो गरीब और जरूरतमंद लोगों के काम आ रही है और ना ही प्रदेश में विकास हो रहे हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश वासियों को दी गई 10 गारंटीयों में से एक भी गारंटी पूरी नहीं की और कांग्रेस सरकार के झूठ का शिकार हुई जनता अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 ₹ मासिक पेंशन व युवाओं को 1 लाख नौकरियां न देना उन्होंने बेरोजगार युवाओं व महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ बताया। 2024 के लोकसभा चुनावो में प्रदेश की जनता कांग्रेसी नेताओं के झूठ पर कतई भरोसा करने वाले नहीं है और प्रदेश से सभी चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताकर भेजेगी। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है कि हमारा राष्ट्र किसके हाथों में सुरक्षित है और कौन लोग झूठ और ठगी का सहारा लेकर सत्ता हथियाना का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को ही 2024 के लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा और इसी आधार पर मोदी सरकार फिर से सत्ता में आएगी।

इस एक दिवसीय बैठक और युवा सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्र से सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

भांजा बनकर किया बिजनेसमैन के साथ फ्राॅड…3 लाख 70 हजार उड़ाए…

संगड़ाह महाविद्यालय में हुई नारा लेखन प्रतियोगिता में करीना प्रथम 

मुफ्त कैंप में 195 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच 

जयंती माता मंदिर नोहरा में पांच लाख से निर्मित होगा सामुदायिक भवन-डॉ.कर्नल धनी राम शांडिल…

5 दिसंबर को बद्रीपुर पंचायत में दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए कैंप आयोजित-गुंजित चीमा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles