News

पांवटा का राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक -सुमित खिमटा

Ashoka time’s…27 September 23 

animal image

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। 

उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा।

animal image

उपायुक्त ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके।

उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा ने बैठक का संचालन करते हुए महोत्सव के दौरान किये जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चौधरी, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, जिला माईनिंग आफिसर कुलभूषण शर्मा, खेल अधिकारी अभय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं-अनिरूद्ध सिंह

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा

शिलाई क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान

अंडर-19 के छात्रों का विद्यालय में पहुंचने पर जोरदार स्वागत…

खाई में गिरने से दो सगे भाईयों की मौत…

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *