34.6 C
New York
Monday, June 23, 2025

Buy now

लैंडस्लाइड की चपेट में आए दो वाहन… टला बड़ा हादसा…

Ashoka time’s…7 September 23 

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह किन्नौर जिला के निगुलसरी में अचानक लैंडस्लाइड होने से मलबे की चपेट में दो गाड़ियां आ गई।

सुबह जिस समय लैंडसलाइड हुआ उसी दौरान सड़क से ट्रक और पिकअप गुजर रहे थे। पत्थरों की बौछारें होती देख दोनों वाहनों में सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। देखते ही देखते ट्रक और पिकअप लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

फिलहाल, हाईवे को बहाल करने की कोशिश जारी है। मशीनरी मौके पर पहुंची है। हादसे में सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 12 अगस्त 2021 में इसी प्वाइंट निगुलसरी में बड़ा भयंकर लैंडस्लाइड हुआ था। इस लैंडस्लाइड में एचआरटीसी की बस और ट्रक चपेट में आ गए थे , कुल 25 लोगों की मौत हुई थी।

चलती एचआरटीसी बस पर यहां बड़े बड़े पत्थर और मलबा गिरा था, जिससे बस नीचे खाई में गिर गई थी, तब से लगातार इस प्वाइंट पर लैंडस्लाइड हो रहे हैं। यहां पर अर्ली वार्निंग सिस्टम भी लगाया गया है।

*द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम*

19 वर्षीय युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या…

*द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम*

पुलिस जवान ने 48 घंटे में बरामद की चोरी की बाइक…. आरोपी को लिया हिरासत में…

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर 8 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आपत्ति एवं परामर्श-सुमित खिमटा 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles