34.6 C
New York
Monday, June 23, 2025

Buy now

19 वर्षीय युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या…

Ashoka time’s…7 September 23 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट में एक युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। 

युवक की पहचान 19 वार्षिक कर्ण पुत्र हरीश गांव थौना, सरकाघाट के रूप में हुई है। 

आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इन दिनों पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। बीती रात वह पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक कार तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आई। कार मलिक ने उसे पेट्रोल भरने के लिए कहा। कर्ण ने गलती से गाड़ी में पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया।

कोई अनहोनी ना हो ऐसे में कर्ण ने गाड़ी मालिक को सब बता दिया। यह सुनते ही गाड़ी मालिक ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद गाड़ी चालक गाड़ी को वहीं खड़ी कर वहां से चला गया। रात भर काम करने के बाद कर्ण अपने कमरे में चला गया। उसने सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला। बार-बार खटकाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजे को तोड़ दिया गया। इस दौरान अंदर देखा तो कर्ण पंखे से झूला हुआ था।

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, साथ ही परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी तो यह भी मिली है कि कर्ण गरीब परिवार से संबंध रखता था ऐसे में घरवालों की मदद के लिए वह पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। मामले की पुष्टि एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने की है।

*द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम*

पुलिस जवान ने 48 घंटे में बरामद की चोरी की बाइक…. आरोपी को लिया हिरासत में…

3 दिन से लापता युवक को 48 घंटे में ढूंढ निकाला पांवटा पुलिस ने… Good work…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles