News

भारी बारिश के चलते मलबे की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत… दुखद 

Ashoka Times…23 August 23 Himachal Pradesh 

animal image

प्रदेश राजधानी में भारी बारिश के चलते बुधवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से एक दम्पति की मौत हो गई है।

घटना शहर के ढली थाना अंतर्गत ब्लदयाँ इलाके में घटित हुई है।। मृतक दम्पति मजदूरी का काम करती था। दम्पति का शव मलबे से निकाल लिया गया है।

मृतक की पहचान झालु ओरेण (28) और राज कुमारी (21) पत्नी झालु के रूप में हुई है। ये दोनों झारखंड के गुमला जिला के मूल निवासी थे।

animal image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये दम्पति शोल गांव में कंस्ट्रक्शन साइट पर ठेकेदार के पास मजदूरी का काम कर रहे थे कि अचानक भारी भूस्खलन की जद में आ गए। ढली पुलिस ने शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।

डीसी सिरमौर ने किया अलर्ट जारी, मुसीबत है जान इन नंबरों पर करें संपर्क…

नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टॉल का किया शुभारम्भ…. 

श्री रेणुका जी जटोन बैराज से छोड़ा पानी, निचली पंचायतों को चेतावनी जारी…

स्क्रब टायफस ने ली महिला की जान…आईजीएमसी में तोड़ा दम…

लाखों एमएल शराब को किया पुलिस ने नष्ट… न्यायालय के आदेशों पर…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *