News

72 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद…जांच में जुटी पुलिस 

Ashoka time’s…29 june 24 

animal image

जिला ऊना थाना मैहतपुर के तहत फतेहपुर में करीब 72 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।

मृतक व्यक्ति की पहचान मोहन लाल निवासी झारखंड के रूप में हुई है, जोकि पिछले काफी समय से फतेहपुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार मोहन लाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और पंचायत घर फतेहपुर के समीप किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों ने मोहन लाल को मृत अवस्था में देखा, तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।

animal image

एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

माजरा तहसील में फिर शुरू हुआ GPA का गोरखधंधा…?

लापरवाही… पांवटा साहिब में गर्भवती महिला को शुरू कर दी पथरी की दवा…

दिल्ली पहुंचते ही यमुना नदी गंदे नाले में तब्दील…प्यास बुझाने को पानी चाहिए हिमाचल से….

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *