26.4 C
New York
Saturday, August 2, 2025

Buy now

5 बजे तक Police करे कार्रवाई, नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन…

हिंदू संगठनों की चेतावनी…पढ़ें क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…13 June 2025

पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र में हिंदू समाज की लड़की को अगवा करने के आरोप परिजनों ने लगाए हैं। इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा मामला भी बताया जा रहा है।

पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र से एक अल्पसंख्यक युवक हिंदू युवती को लेकर फरार हो गया। मामले को 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने तो आरोपी को पकड़ पाई और ना ही लड़की को बरामद कर पाई है। ऐसे में गुस्साए हिंदू संगठनों ने माजरा चौक पर प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। नाराज संगठनों ने आज शाम 5 बजे तक लड़की बरामद नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

हिंदू संगठनों ने किया चक्का जाम…

बेहद रोज के दौरान हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे माजरा के नजदीक जाम कर दिया हालांकि एसडीएम और डीएसपी के समझाने पर शाम 5:00 बजे तक का समय हिंदू संगठनों ने दिया है। यहां हिंदूवादी संगठन लवजिहाद की घटना के आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन समुदाय विशेष को संरक्षण दे रहा है जबकि घटना के 10 दिन बाद भी लड़की को बरामद नहीं किया जा सका है।

क्या है पूरा मामला….

दरअसल 4 जून को किरतपुर गांव का एक लड़का एक स्थानीय पंचायत की युवती को लेकर फरार हो गया था। लड़के की उम्र महज19 साल है। ऐसे में लड़का और लड़की का विवाह कानूनी रूप से मान्य नहीं है। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी मगर, पुलिस कई दिनों बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। नाराज हिन्दू संगठनों ने दो दिन पहले भी यहां प्रदर्शन किया था। जिस पर पुलिस ने दो दिन का समय मांगा था और दो दिन बाद लड़की परिजनों के सुपुर्द करने की बात कही थी। 2 दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। लिहाजा लड़की के परिजन और क्षेत्र के हिंदू वादी संगठन भड़क उठे हैं। शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में लोगों ने माजरा चौक पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की और लड़की को जल्द बरामद करने की मांग उठाई। स्थानीय एसडीएम और डीएसपी द्वारा बार-बार समझाने पर लोगों ने हालांकि चक्का जाम कैंसिल किया। मगर, चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार शाम तक लड़की को बरामद और लड़के को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन होगा।

वहीं स्थानीय एसडीएम और डीएसपी ने लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर फिलहाल शांत करवाया है। एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड़के की उम्र 19 साल है लिहाजा, शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है। आरोपी को जल्द पड़कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles