आरोपी पुलिस हिरासत में...
Asokatime’s…. 12 September
जिला कांगड़ा पुलिस स्टेशन देहरा के तहत अप्पर-परागपुर में एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया है।
आरोपी की पहचान ताविक खान की उम्र भी करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। वहीं मृतिका की पहचान 22 वर्षीय रुक्सार पत्नी ताविक खान के रूप में हुई है
प्रवासी मजदूर दंपति बिहार के समस्तीपुर का निवासी है। वे काफी समय से परागपुर में मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे।
वही, पुलिस आसपास के लोगों के भी बयान भी ले रही है, जिससे पता चल सके कि हत्या की क्या वजह रही है।
पुलिस ने हत्या के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मौके पर तहकीकात कर रही है
डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। फिलहाल आरोपी की पुलिस हिरासत में ले लिया है व आगामी कार्यवाही की जा रही है।