23 C
New York
Tuesday, August 5, 2025

Buy now

20 मई तक धनोई ब्रिज पर दौड़ेंगे वाहन..विभाग ने किया 1 सप्ताह में पुल निर्माण का दावा….

Ashoka time’s…14 May 23 

श्री रेणुका जी संगड़ाह धनोई बैली ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को 40 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग की टीम धनोई में जोरग खड्ड पर निर्माण णकार्य में जुटीं मैकेनिकल और सिविल विंग की टीमें अगले शनिवार तक इस पुल को वाहनों को बहाल करने का दावा कर रही है। 35 मीटर लंबे और साढ़े तीन मीटर में पैनल स्थापित किए जाएंगे जिसकी क्षमता 22 से 25 टन वजन को सहन करने की रहेगी।

मैकेनिकल विंग के सहायक अभियंता भीमसेन नेगी कनिष्ठ अभियंता विवेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में वैली ब्रिज का निर्माण किया गया है।

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की चार दर्जन पंचायतों और जिला शिमला के चौपाल व कुपवी को जोड़ने वाले ददाहू-हरिपुरधार सड़क पर 24 अप्रैल को दनोई में बैली ब्रिज ध्वस्त हो गया था। इसके बाद विभाग ने एक हफ्ते में यहां पर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर सड़क पर वाहनों की आवाजाही को बहाल कराया।

विभाग ने वैली ब्रिज को तीन सप्ताह में तैयार कर लिए जाने का दावा किया था। इसको लेकर दो टीमें इस पुल के निर्माण में दिन रात एक किए हुए हैं। शेष 60 फीसदी कार्य के आगामी शुक्रवार तक पूरा होने की संभावना है। मैकेनिकल विंग के साथ-साथ सिविल विंग के अधिकारी भी पुल के निर्माण में जुटे प्रगति पर है। आगामी शनिवार तक पुल को बहाल करने की पूरी संभावना है।

ये हैं श्री कृष्ण के 5 जिंदा सबूत…जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है…

दलाली और भ्रष्टाचार के सामने राजनीतिक अली और बजरंगबली दोनों को नकारा… कर्नाटक 

कैसे हो गंगा नदी और सहायक नदियों किनारे बसे जीवो का संरक्षण…

गैलेक्सी आई टी आई, पाँवटा साहिब में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप का हुआ आयोजन…

कईं गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉंज मेडल जीतकर किया शहर का नाम रोशन…

16 मई तक मतदाता सूचियाँ निरीक्षण हेतु उपलब्ध-सुमित खिमटा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles