19 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत में….
Asokatime’s…. 14 September
सिरमौर में 16वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शहर की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक (19 वर्षीय) कालाअंब के खैरी क्षेत्र का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने रानी ताल के समीप मकान किराए पर लिया हुआ था, वो कभी कभार यहां आया करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिहाजा इस घटना से जुड़े तथ्य बाद में ही सामने आएंगे।
पीड़िता को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था, मेडिकल कॉलेज से ही पुलिस को दुराचार की इस घटना के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को रवाना कर दिया।आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी मीनाक्षी शाह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल से सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। पीड़िता के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी से भी पूछताछ जारी है।