28.5 C
New York
Sunday, August 3, 2025

Buy now

10 बजे सोने से आपको मिलेंगे ये गजब के फायदे…

थकान आंखों में सूजन सुस्ती चिड़चिड़ापन होगा दूर…

Ashoka Times…20 may 23 

अगर आप जीवन में हेल्दी रहना चाहते हैं तो बेहद जरूरी है कि कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद आप हर रोज ले इसके लिए जरूरी है कि आप रात्रि में उस समय पर सोंएं जो सबसे बेस्ट माना जाता है। आइए रात को सोने के सही समय और फायदों के बारे में जानें-

sleeping benefits 

यह बात तो आप सभी जानती हैं कि सुबह जल्‍दी उठना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। लेकिन इसके लिए रात को जल्‍दी सोना भी उतना ही जरूरी होता है।

अगर आप रात को देर से सोकर सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको पूरा दिन थकावट महसूस हो सकती है नींद पूरी नहीं होने से थकान आंखों में सूजन सुस्ती चिड़चिड़ापन यह सभी चीजें आपको महसूस होंगी।

ऐसे में दिन के समय कुछ भी करने का मन नहीं करेगा। रात को 10 बजे सोने के सेहत से जुड़े फायदे बताने का हमारा मकसद यही है कि आप अपनी इस आदत को बदलें और स्‍वस्‍थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

इससे जुड़े फायदों के बारे मे एक्सपर्ट का कहना है, ”नींद हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है और इसके लिए सोने का समय मायने रखता है। रात को 10 बजे सोने से शरीर की प्राकृतिक सर्केडियन रिदम (यह एक प्राकृतिक आंतरिक घड़ी है, जो सोने और जागने की साइकिल को कंट्रोल करती है।) सही रहता है, जिससे आपको अच्‍छी नींद आती है। रात की शुरुआत में गहरी नींद आती है, जो हार्मोन को सही रखता है। इसके अलावा, जब आप रात 10 बजे सोती हैं, तब आप जल्‍दी जागती हैं। इससे आपको तरोताजा और एनर्जी से भरपूर महसूस होता है।” यानी अगर आप रात को 10:00 बजे सो जाती है तो सुबह 6:00 पूरी तरह से फ्रेश उठ सकते हैं।

ब्रेन रहता है हेल्‍दी…brain health

देर से सोना जहां एक और शारीरिक रूप से आपको बीमार करता है तो वहीं दूसरी और मानसिक रूप से भी आपको बीमार बनाता है।तनाव से बचने के लिए स्ट्रेस हार्मोन यानी कॉर्टिसोल को कंट्रोल करना जरूरी होता है। इसके लिए रात की अच्‍छी नींद जरूरी है।सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाए खाना खा लेना सेहत के लिए अच्छा होता है बेहतर समय पर सोने से डाइजेस्टिव सिस्‍टम सही रहता है और जो भी दिन-भर में हम खाते हैं, उसे पचाने के लिए रात की नींद जरूरी होती है।

मोटापा होता है कम

रात को जल्‍दी सोने से मेटाबॉलिज्‍म दुरुस्‍त रहता है। इससे हमारे द्वारा ली गई कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर के एक्‍स्‍ट्रा फैट से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि रात को जल्‍दी सोने वाली महिलाएं ज्‍यादा फिट और हेल्‍दी रहती हैं।

इम्‍यूनिटी होती है मजबूत

benefits for immunity

रात को 10 बजे सोने से हमारे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ता है। इससे इम्‍यूनिटी मजबूत होती है और इंफेक्‍शन और बीमारियों का खतरा कम होता है।

हार्मोन्‍स रहते हैं कंट्रोल

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्‍स को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। जल्दी सोने से शरीर को इन हार्मोन्स को ठीक से कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त आराम मिलता है।

बढ़ती है खूबसूरती भी…

त्‍वचा को ग्‍लो करने के लिए ब्‍लड और ऑक्‍सीजन की जरूरत होती है। लेकिन कम सोने से ऐसा नहीं हो पाता है। इससे चेहरा थका हुआ नजर आता है, आंखों में सूजन आ जाती है और डार्क सर्कल्‍स दिखाई देते हैं। जब हम जल्‍दी सोते हैं, तब हमारी त्वचा खुद रिपेयर करने का ज्‍यादा समय मिलता है।

रात को जल्‍दी सोने के टिप्‍स

sleeping early…

सोने से पहले फोन, लैपटॉप या टीवी को देखने से बचें। इससे निकलने वाली ब्‍लू लाइट न सिर्फ आंखों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि आपकी नींद पर भी बुरा असर डालती है।

रात को सोने से पहले अल्‍कोहल का सेवन ना करें। इससे शरीर में मेलाटोनिन (मेलाटोनिन शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक हार्मोन है, जो अच्‍छी नींद के लिए जरूरी होता है) का उत्‍पादन कम होता है और नींद पर असर पड़ता है।

कुछ महिलाओं की दिन में सोने की आदत होती है। ऐसे में रात में ठीक से नींद नहीं आती है। इसलिए शार्ट नैप लेने की कोशिश करें।

आप रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें। ऐसा करने से आपका एक रूटीन बन जाएगा।

रात के समय ज्‍यादा और हैवी खाने से बचें और सोने से 1 से 2 घंटा पहले भोजन करें।

अच्‍छी नींद के लिए रोजाना कोई न कोई एक्‍सरसाइज जरूर करें।

सोने से पहले कमरे की लाइट बंद कर दें और कोशिश करें कि जहां आप सो रही हैं वहां शोर ना हो।

आप भी रात को 10 बजे सोकर ये सारे फायदे पा सकती हैं। आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें।

हिमाचल में भांग की खेती की अपार संभावनाएं हैं- राजस्व मंत्री 

कार्यालयों में उपलब्ध ई-कचरे का समयबद्ध निपटारा करें सभी विभाग -उपायुक्त

फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें विभाग-सुमित खिमटा

नेशनल हाईवे पर विद्युत कंपनी की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की ली जान… किया जाएगा मामला दर्ज

दही से चमकाएं बर्तन और फर्श…दही खाने के नहीं चमकाने के भी आए काम…पढ़िए सही तरीका 

बांगरन पुल के नजदीक फिर बड़ा सड़क हादसा…ट्रॉली सहित पलटा ट्रै…

हिमाचल हाईकोर्ट नदी खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति..

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles