19.9 C
New York
Thursday, August 7, 2025

Buy now

स्वतंत्रता दिवस समारोह: रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल का गर्वमय आयोजन

Ashoka Times…. 15th August 2024

रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का समारोह बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ध्वजारोहण के साथ समारोह की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्या ममता सैनी ने अपने संबोधन में छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति कर्तव्य के बारे में बताया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविताएं, समूह नृत्य, नाटक, और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

स्कूल के निदेशक ललित शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सैंकड़ों  कुर्बानियों के बाद मिली है इसकी अहमियत को मैहसूस करना चाहिए।

इसके अलावा छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी में अपने विचार व्यक्त किए और स्वतंत्रता के महत्व को समझाया। प्रदर्शनी में विभिन्न हाउसेस ने अलग अलग राज्य की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया।

पांवटा साहिब की सबसे विश्वसनीय नेगी लैब के संचालक पंकज नेगी ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हए कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें स्वस्थ रहें।

निदेशक एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

इस समारोह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति कर्तव्यों के बारे में सिखाया और उन्हें देशभक्ति की भावना से भर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles