20.5 C
New York
Sunday, August 10, 2025

Buy now

सिर्फ 4 खजूर रोज़ खाने से आपको मिलेंगे इतने सारे फायदे … खजूर को लेकर कुछ गलतफहमियां होंगी दूर…

Ashoka Times…23 June 23 

कुछ फल या ड्राई फ्रूट हमेशा आप को तंदुरुस्त रखने में कारगर साबित होते हैं उन्हीं में से एक है खजूर, अगर आप हर रोज 4 खजूर भिगोकर खाते हैं तो इससे बेहतर स्वास्थ्य वर्धक और कोई चीज नहीं है।

अगर आप हर रोज 4 भीगे हुए खजूर खाते हैं तो आपको एक दर्जन से अधिक जादुई फायदे मिलते हैं आज हम आपको बताएंगे कि खजूर खाने के आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

अगर आप अच्छी हेल्दी लाइफ चाहते हैं तो जीवन में कुछ चीजों को हमेशा रखिए ताकि आपको कम से कम दवाएं खानी पड़े। अच्छे जीवन शैली के लिए जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठे रात को जल्दी सोए भरपूर नींद लें तनाव से मुक्त रहें मौसमी फलों का आनंद लें और साथ में चार खजूर भिगोकर रात को रखे और सूखा किसी भी वक्त खा लें।

अधिकतर रात को भिगो कर रखे गए ड्राई फ्रूट्स सुबह खाली पेट खाना कई लोगों के मॉर्निंग रुटीन का हिस्‍सा है। आप इसे रात-भर पानी में भिगोकर या कच्‍चा भी खा सकते हैं। लेकिन इसे आपको रोजाना खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इससे आपकी हेल्‍थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

आज हम आपको रोजाना भीगे हुए खजूर खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट के मुताबिक हेल्‍दी रहने के लिए आप खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लेकिन सबसे पहले एक्‍सपर्ट की बताई कुछ बातों के बारे में जरूर जान लें।

एक्सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट का कहना है, ‘अधिकांश लोग मानते हैं कि खजूर प्रकृति में गर्म होता है जबकि ऐसा नहीं होता है। खजूर की प्रकृति बेहद शीतल और सूदिंग होती है।’

खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमें ढेर सारे फायदे भी देता है। आइए इन फायदों के बारे में जानें-

*यह कब्ज की समस्‍या को रोकता है।

*हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।

*गुड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

*हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

*ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

*पुरुष और महिला दोनों के लिए सेक्‍सुअल हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है।

*ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ता है।

*थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।

*एनीमिया के लिए बेस्‍ट है।

*वजन बढ़ाता है।

*बवासीर को रोकता है।

सूजन को रोकता है।

*हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी में मदद करता है।

*त्वचा और बालों के लिए बेस्‍ट है।

खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट खाएं।

मीड मील रूप में खाएं जब भी मीठा खाने का मन करें। वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ खाएं।

काम की बात…शुरुआत में सिर्फ 2 ही खाएं,

हाला के शुरुआती दौर में आप तो खजूर ही खाएं फिर धीरे-धीरे रोजाना 4 खजूर भिगोकर खाएं।

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 4 खजूर खाने चाहिए। लेकिन, सिर्फ तब जब आपका डाइजेशन अच्‍छा है।

आपको इसे क्‍यों भिगोना चाहिए?

भिगोने से इनमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हमारे लिए उनसे पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है।

भिगोने से खजूर को पचाना आसान हो जाता है। अगर आप खजूर का स्वाद और पोषण पाना चाहते हैं, तो इन्‍हें खाने से पहले रात-भर (8-10 घंटे) भिगो दें।

बच्चों के लिए खजूर: बच्चों के स्वास्थ्य और इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले, कम हीमोग्लोबिन (आयरन) और कम इम्‍यून सिस्‍टम वाले लोगों को प्रतिदिन एक मीठा खजूर खाना चाहिए। इसे 2-3 महीने तक रेगुलर खाएं।

हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं बल्कि बेहद ठंडा होता है और पित्त संबंधी समस्‍याओं में फायदेमंद होता है।

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार का कहर… सड़क हादसा देख हो जाएंगे हैरान

व्यक्ति का मिला सड़ा गला शव… क्षेत्र में फैली सनसनी…

अब ड्रग्स का काम करते मां-बेटा गिरफ्तार…SIU टीम नाहन की कार्रवाई

सगे बहन भाई कर रहे थे स्मैक का धंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles