BusinessNews

श्री साईं ग्रुप ने शिलाई में 400 से अधिक लोगों का जांचा स्वास्थ्य…

Ashoka Times….28 फरवरी 2025

animal image

श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 400 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कैंप में जनरल फिजिशियन के डॉक्टर पुलकित भारद्वाज द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी.एस.एन प्रसाद द्वारा लोगों के जोड़ों, घुटनों, हड्डी आदि दर्द संबंधी बीमारियों की जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ अनुराधा द्वारा लोगों की नेत्र संबंधी बीमारियों की जांच के गई , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नफीसा ने स्त्रियों के स्वास्थ्य जांच की ,दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैष्णवी ने लोगों के दांतों की जांच की , हृदय रोग विशेषज्ञ ने लोगों के हृदय के स्वास्थ्य जांच की गई और नि:शुल्क दवाईंयां दी गई। कैंप में सभी मरीजों के बी पी व शुगर की भी नि:शुल्क जांच की गई। श्री साईं अस्पताल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया कि श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा दूर दराज के क्षेत्र में नि:शुल्क सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। बता दें कि आज भी हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एक बड़ी चुनौती मानी जाती है। इसको लेकर जिला सिरमौर के श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *